अपडेट : हिंदुस्तान लखीमपुर खीरी के ब्यूरोचीफ उपेंद्र द्विवेदी को हटा दिया गया है. प्रबंधन ने उपेंद्र को बदायूं का ब्यूरोचीफ बना दिया है. लखीमपुर खीरी का इंचार्ज सेकेंड मैन रहे धर्मेश शुक्ला को बना दिया गया है. अब ब्यूरो की जिम्मेदारी धर्मेश संभालेंगे. उपेंद्र का तबादला ऑफिस में दारूबाजी करने के कारण की गई है. दूसरी तरफ बदायूं के ब्यूरोचीफ संजीव गंभीर को बरेली बुला लिया गया है.
प्रबंधन को उपेंद्र के बारे में जानकारी मिली थी कि वे आफिस में शराब पीते-पिलाते हैं. प्रबंधन ने इसकी जांच कराई. जांच में आरोप जिसके बाद प्रबंधन ने उपेंद्र को हटाने का निर्णय लिया तथा धर्मेश को प्रमोट कर दिया. उपेंद्र को बदायूं का ब्यूरोचीफ बना दिया गया है. उन्हें आज जीएम अशोक सम्राट एवं संपादक आशीष व्यास ने बदायूं जाकर पद भार ग्रहण कराया. बदायूं के ब्यूरोचीफ रहे संजीव गंभीर को उनके अनुरोध पर बरेली बुला लिया गया है.
फिलहाल संजीव गंभीर एक सप्ताह तक उपेंद्र को सहयोग देंगे. उसके बाद वे बरेली ज्वाइन करेंगे. अमर उजाला, बदायूं के साथ जुड़े रहे राजेश मिश्रा को भी हिंदुस्तान की टीम में शामिल कर लिया गया है. उन्हें पिछले दिनों एक रिपोर्टर के जाने के बाद खाली हुए स्थान पर रखा गया है. पिछले कुछ समय में हिंदुस्तान, बदायूं के कई ब्यूरोचीफ बदले जा चुके हैं, जिसमें सौरभ सक्सेना, तौकीर हैदर, अखिलेश शर्मा और इसके बाद संजीव गंभीर. अब देखना है कि उपेंद्र कितने दिनों तक बदायूं को संभाल पाते हैं.
प्रबंधन को उपेंद्र के बारे में जानकारी मिली थी कि वे आफिस में शराब पीते-पिलाते हैं. प्रबंधन ने इसकी जांच कराई. जांच में आरोप जिसके बाद प्रबंधन ने उपेंद्र को हटाने का निर्णय लिया तथा धर्मेश को प्रमोट कर दिया. फिलहाल उपेंद्र को बरेली से अटैच किया गया है, परन्तु बताया जा रहा है कि उन्हें संजीव गंभीर की जगह बदायूं की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. संजीव गंभीर कहां भेजे जाएंगे अथवा कहां अटैच किए जाएंगे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. पिछले कुछ समय में हिंदुस्तान, बदायूं के कई ब्यूरोचीफ बदले जा चुके हैं, जिसमें सौरभ सक्सेना, तौकीर हैदर, अखिलेश शर्मा और इसके बाद संजीव गंभीर. अब देखना है कि उपेंद्र कितने दिनों तक बदायूं को संभाल पाते हैं.












sandeep mishra sitapur
June 24, 2011 at 5:45 am
dharmesh bhai badhai ho..bahut bahut.tumhari team ki mehnat rang layi hai.