लुधियाना में कारपोरेट ऑफिस बनने के कारण दैनिक भास्कर के दूसरे यूनिटों के कई कर्मचारी अखबार को अलविदा कह रहे हैं. उल्लेखनीय है कि भास्कर लुधियाना में अखबार का कारपोरेट ऑफिस बनवा रहा है. जिसके चलते जालंधर और चंडीगढ़ आफिस को लुधियाना शिफ्ट किया जा रहा है. लुधियाना अब सबसे महत्वपूर्ण यूनिट हो गया है.
जालंधन यूनिट का पैकअप होने के बाद बहुत से कर्मियों ने भास्कर को अलविदा कह दिया है. इनमें पीटीएस, विज्ञापन और संपादकीय विभाग के लोग भी शामिल हैं. ये ऐसे लोग हैं जो जालंधर छोड़कर बाहर नहीं जाना चाह रहे थे. ये लोग अब दूसरे अखबारों में अपने लिए नई नौकरी खोज रहे हैं. इसी तरह चंडीगढ़ आफिस भी लुधियाना स्थानांतरित किया जा रहा है. यहां से भी कई लोगों ने संस्थान को बाय कर दिया है. भास्कर के स्टेट हेड लुधियाना में ही बैठेंगे.












rana
June 18, 2011 at 7:39 pm
agar aisa hua to bhut nirasha hogi, kyon ki chandigarh unit kisi se kam nahi h.