
ज्योति डे
मुंबई पुलिस के अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर विश्वास नागरे पाटिल ने बताया कि गोली मारने वालों की संख्या चार थी और ये दो बाइकों पर सवार होकर आए थे. घटना पवई के हीरानंदानी इलाके में हुई. उन्हें नजदीकी हीरानंदानी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. करीब पांच राउंड गोलियां चलाने के बाद शूटर फरार हो गए. उधर, महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृहमंत्री और वर्तमान में पीडब्लूडी मंत्री छगन भुजबल ने कहा कि डे बेहद इमानदार आदमी थे. वे अंडरवर्ल्ड पर लिखते थे. वे किसी को टारगेट करके नहीं लिखते थे. मिड डे के संपादक सचिन कालबाग ने कहा कि डे की हत्या अखबार का बड़ा नुकसान है. डे को नए क्राइम रिपोर्टर गुरु कहा करते थे. ऐसा सम्मान डे को अपराध से संबंधित खबरों में विशेषज्ञता के कारण मिला हुआ था. सचिन कालबाग ने कहा कि अभी कुछ कह पाना जल्दबाजी होगा कि डे की हत्या के पीछे कौन लोग थे और उनकी मंशा क्या थी.












Rajendra Kumar
June 12, 2011 at 6:35 am
[b]यसवंत जी यह तो एक बरिष्ठ पत्रकार पर हमला हुआ और जान चली गई , तो इसको क्या कहेंगे ,में तो मानता हूँ की यह अपने कर्त्यब करते समय सहीद हुए हें, इश घटना के बाद पूरी भारत के पत्रकार एक होकर सरकार से कुछ ऐसी मांग रखा जाये ताकि आगे कोई माफिया वार करने से पहले हज़ार बार सोचे , ऐसे तो पत्रकार बलिदान देते आये हुए है ,मगर कुछ दिन बाद कोई इश पुकार को नहीं सुनता ,ज्योति डे अमर रहे धन्यवाद [/b]
santosh singh
June 12, 2011 at 2:31 pm
mumbai me j j d gee ki hatya na sabit kar deya hai ke imandar media person apni kalam ko ulta pakar le varna desh drohi salla wicket geerta rahage.