Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

जे डे हत्‍याकांड : दो पुलिस की हिरासत में

: सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर : अंग्रेजी दैनिक ‘मिड डे’  के वरिष्ठ पत्रकार ज्योतिर्मय डे की हत्या के मामले में मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने आज दो लोगों को हिरासत में लिया। अपराध शाखा के सूत्रों के अनुसार इन दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।  अपराध शाखा के अधिकारियों की एक टीम कल रात डे के आवास से उनका निजी लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज लेकर गई थी। अपराध शाखा की चार टीमें इस मामले की जांच कर रही हैं।

: सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर : अंग्रेजी दैनिक ‘मिड डे’  के वरिष्ठ पत्रकार ज्योतिर्मय डे की हत्या के मामले में मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने आज दो लोगों को हिरासत में लिया। अपराध शाखा के सूत्रों के अनुसार इन दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।  अपराध शाखा के अधिकारियों की एक टीम कल रात डे के आवास से उनका निजी लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज लेकर गई थी। अपराध शाखा की चार टीमें इस मामले की जांच कर रही हैं।

उधर, मुंबई के पवई इलाके में पिछले शनिवार को वरिष्ठ संवाददाता ज्योतिर्मय डे की हत्या के विरोध में महाराष्ट्र के मीडियाकर्मियों ने आज मंत्रालय तक मार्च किया। प्रेस क्लब, मुंबई मराठी पत्रकार संघ समेत प्रिंट और इलेकट्रानिक मीडिया के कई संगठनों के लोग प्रेस क्लब में एकत्र हुए तथा मंत्रालय (सचिवालय) तक मार्च किया। प्रेस क्लब ने महाराष्ट्र के गृहमंत्री आरआर पाटिल और पुलिस प्रमुख अरूप पटनायक के इस्तीफे की मांग की। पत्रकार इन दोनों के इस्‍तीफे की मांग करते हुए मंत्रालय में घुस गए। इसके बाद सीएम पृथ्‍वीराज चव्‍हाण बाहर निकले तथा बताया कि इस मामले में अपराध शाखा को कड़ी कार्रवाई तथा अपराधियों को गिरफ्तार करने के निर्देश एक बैठक में बाद दे दिए गए हैं। राज्‍य तथा देश के अन्‍य स्‍थानों से इस हत्‍याकांड के विरोधी की खबरें हैं।

दूसरी तरफ जे डे के हत्या की वारदात एक बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। हमलावरों ने सिर्फ 3 मिनट 45 सेकेंड के अंदर जे डे की हत्या को अंजाम दिया। सीसीटीवी की तस्वीरों से पता चलता है कि खोजी पत्रकार जेडे की हत्या को पूरी योजना के साथ अंजाम दिया गया। इससे ये भी जाहिर होता है कि जेडे के हत्यारे प्रोफेशनल सुपारी किलर थे। उन्होंने बहुत ही होशियारी से बिना घबराए, बिना किसी हिचक के शूटआउट को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक दो हमलावर एक ही बाइक पर आते हैं। बाइक पिज्जा की दुकान के बाहर पार्क करते हैं। उसके बाद वो दुकान के बाहर ही इंतजार करते हैं। दोनों हमलावार पिज्जा की दुकान पर करीब 3 मिनट तक इंतजार करते हैं। इसके बाद अचानक वो अपनी बाइक की तरफ जाते हैं। सीसीटीवी की दूसरी तस्वीर से पता चलता है कि जैसे ही दोनों हमलावर अपनी बाइक की तरफ मुड़े ठीक उसी वक्त एक बाइक पर सवार दो लोग निकले। बाइक के पीछे बैठा शख्स सफेद टी शर्ट में था।

ठीक उनके पीछे जे डे अपनी मोटरसाइकिल से आते दिखाई दिए। जैसे ही इन लोगों को पिज्जा शॉप पर खड़े हमलावरों ने देखा उन्होंने अपनी बाइक स्टार्ट की और उनके पीछे हो लिए। जेडे की मोटरसाइकिल के आगे एक मोटरसाइकिल चल रही थी जिसमें दो शख्स सवार थे। आगे की मोटरसाइकिल के पीछे बैठा शख्स बार-बार पीछे मुड़कर हालात का जायजा ले रहा था और सही मौके की तलाश कर रहा था। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक एक प्वाइंट पर पहुंचकर जे डे की बाइक के आगे वाली बाइक के सवारों ने अपनी रफ्तार धीमी कर दी। उन्होंने जेडे को ओवरटेक करने दिया। हाईस्ट्रीट जंक्शन के पास जे डे ने अपनी बाइक दाईं तरफ मोड़ ली। उनके पीछे-पीछे हमलावरों ने भी अपनी बाइक दाईं तरफ मोड़ ली। इसके बाद सीसीटीवी से तीनों बाइक ओझल हो गईं क्योंकि बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी का कवरेज एरिया बस यहीं तक था। सीसीटीवी की तस्वीरों में न तो हमलावरों का चेहरा दिखाई दे रहा है और न ही बाइक की नंबर प्लेट। हमलावरों ने जे डे का 45 सेकेंड तक पीछा किया और इसके ठीक बाद ही उन्होंने शूटआउट को अंजाम दे दिया क्योंकि ठीक इसी वक्त स्पेक्ट्रा के मेन गेट पर लगे सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि दर्जनों लोग टकटकी लगाए, एक तरफ देख रहे हैं। इनपुट : जोश एवं आईबीएन खबर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...