दिल्ली : जेडे हत्याकांड और पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ पूरे देश में उबाल है. दिल्ली में पत्रकारों ने अपने अपने कार्यक्रम घोषित किए हैं. भड़ास4मीडिया के पास पहुंची दो प्रेस रिलीजों में अलग अलग आयोजनों की जानकारी दी गई है. एक प्रेस रिलीज में कहा गया है- ”आज (13 जून) इंडियन मीडिया वेल्फेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में इंडिया गेट पर पत्रकार स्व. ज्योर्तिमय डे, की हत्या के विरोध में पत्रकार रात 8 बजे कैंडल मार्च निकालेंगे और दो मिनट का मौन रखेंगे और भारत सरकार के गृह मंत्री को ज्ञापन देंगे।”
एक अन्य प्रेस रिलीज के मुताबिक- ”पूरे देश में पत्रकारों पर लगातार जानलेवा हमले बढ़ रहे हैं जो बेहद चिंता का विषय है. सरकारें इस मसले पर न केवल खामोश है बल्कि किसी न किसी रूप में पत्रकारों के हमलावरों की हिमायत करती ही दिखती हैं. मुंबई में एक पत्रकार की हत्या हुई, ठीक उसके बाद दिल्ली में प्रधानमंत्री की नाक के नीचे एक पत्रकार को थाने में रात भर रखकर थर्ड डिग्री प्रयोग की गयी. ये घटनाएं पत्रकारिता में बढ़ रहे खतरों की ओर ध्यान खींचती हैं. इस विषय पर चिंतन करने और भविष्य की रूपरेखा तय करने के लिए प्रेस क्लब दिल्ली में 14 जून को सायं ३.३० पर पत्रकारों की एक बैठक आयोजित की गयी है. पत्रकार साथी हर हाल में समय निकालकर पहुंचें.”












pramod kumar
June 14, 2011 at 9:49 am
saheed patrakar j dey hatya kand ke virodh me desh ki rajdhani delhee me virodh pradarsan hona chaheeye.police adheekari mahabole ka nilamban ho. jisse ki apradhiyon ke sanrachak police walon ko sabak mil sake.pure desh gawon kasabe ke hum patrakar bhari ankhon se saheed j dey sahab ko salam karate hain.