राजधानी से प्रकाशित पीपुल्स समाचार के मालिक सुरेश विजयवर्गीय को राज एक्सप्रेस के मालिक अरुण सहलोत ने जान से मारने की धमकी दी है। पीपुल्स के मालिक विजयवर्गीय ने इसकी शिकायत कमिश्नर व कलेक्टर से की है। कलेक्टर ने शिकायत को संज्ञान में लते हुए एसएसपी को कार्रवाई के लिए निर्देश दिए हैं।
श्री विजयवर्गीय ने बताया कि सोमवार को राज होम्स एवं राज एक्सप्रेस के संचालक अरुण सहलोत ने उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी दी। अरुण सहलोत ने पखवाड़े भर पहले जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र के संचालक को भी जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके बाद उन पर एमपी नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इधर, जिला प्रशासन ने अरुण सहलोत का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी कर ली है। नियमों के मुताबिक लाइसेंस धारी पर यदि कोई मामला दर्ज होता है तो जिला प्रशासन को ये अधिकार है कि वह उसे नोटिस देकर लाइसेंस निलंबित कर सकता है। जल्द ही अरुण सहलोत को कारण बताओ नोटिस भेजा जाएगा।












rajesh sharma
June 14, 2011 at 2:21 pm
suresh jhoot bol raha hai. logo ke lakho rupee dabakar dakar tak nahi lene wala vijayvargi sach nahi bol sakta hai na sun sakta hai. netao ki katputli bankar usene arun sahlot par war kiya hai aise aadmi par vishwas nahi kiya ja sakta hai jhoot bolene me to ye digvijay singh ka bhi baap hai…….