ईटीवी हिंदी व उर्दू चैनल्स के हेड जगदीश चंद्र ने ईटीवी यूपी के स्ट्रिंगरों और रिपोर्टरों के साथ बैठक की. बैठक में ईटीवी को और बेहतर बनाने, समाचारों के चयन, हर समाचार तक पहुंचने, खबरों में तेजी लाने आदि के बारे में चर्चा की गई. जगदीश चंद्र ने रिपोर्टरों और स्ट्रिंगरों का उत्साह बढ़ाते हुए उनको आने वाले परेशानियों के बारे में पूछताछ की.
लखनऊ में हुई इस बैठक में वरिष्ठों समेत पूरे यूपी के सभी जिलों के रिपोर्टर तथा स्ट्रिंगर उपस्थित हुए. सूत्रों का कहना है कि लोगों को आशंका थी कि यह मीटिंग यूपी में अगले साल होने वाले चुनावों में विज्ञापन जुटाने आदि के लिए होगा. यह आशंका इसलिए भी थी कि ईटीवी विधानसभा स्तर पर स्ट्रिंगरों की नियुक्ति कर रहा है. इसलिए यह मीटिंग विज्ञापन जुटाने के लिए ही बुलाई गई है.
पर लोगों का आशंका गलत साबित हुई. हेड जगदीश चंद्र के व्यवहार से रिपोर्टर और स्ट्रिंगर भी आश्चर्यचकित रह गए. बैठक में उन्होंने जिला मुख्यालयों पर कार्यरत रिपोर्टरों-स्ट्रिंगरों से समय से पैसा मिलने में परेशानी, मुख्यालय से फोन पर खबर लिया जाता है या नहीं, और किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है आदि की जानकारी ली. उनसे खबर एवं चैनल के बारे में फीड बैक भी लिया. एक बार भी उन्होंने विज्ञापन या धनार्जन के संदर्भ में चर्चा नहीं किया.
इसके बाद वे वरिष्ठों के साथ चैनल के प्रजेंटेशन, कंटेंट आदि को और बेहतर बनाने के बारे में चर्चा की. सभी से चैनल को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव मांगा. बैठक के बाद उन्होंने सभी के साथ लंच किया. इस दौरान ईटीवी के यूपी प्रभारी बृजेश मिश्र, आशीष दवे, अदिति आदि लोग मौजूद रहे. रिपोर्टर और स्ट्रिंगर भी विज्ञापन की बात न होने से खुश एवं प्रसन्न नजर आए.












etvian
June 14, 2011 at 3:33 pm
haan.. reporter aur stringer ki hi khabar lenge.. desk wala to waise bhi pagal hai jo yahan kaam kar raha hai.. chaliye hamare reporter aur stringer bhaiyon ka hi kuchh bhala ho jae… good luck coleagues…
vimal
September 6, 2011 at 6:42 pm
यशवंत जी,ये ख़बर पेड़ न्यूज जैसी लग रही है। कृपया चैक करें..हमारी भड़ास साईट पर ये सेंधमारी क्यों और कैसे…?