दैनिक हिंदुस्तान से एक बड़ी खबर है. यहां से संजय अभिज्ञान ने इस्तीफा दे दिया है. वे न्यू मीडिया के आरई के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे. फीचर भी उनके जिम्मे थे. वे अपनी नई पारी अमर उजाला के साथ शुरू करने जा रहे हैं. यहां भी उन्होंने आरई के पद ज्वाइन किया है. वे एडिटोरियल में अपनी भूमिका निभाएंगे.
संजय अभिज्ञान पिछले तीन सालों से हिंदुस्तान के साथ जुड़े हुए थे. वे मृणाल पांडेय और प्रमोद जोशी की टीम के महत्वपूर्ण सदस्य थे. सत्ता बदलने के बाद उनकी जिम्मेदारियां कम कर दी गई थीं. बावजूद उसके वो अपनी कार्यक्षमता की बदौलत संस्थान में जमे हुए थे. इक्कीस सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय संजय अभिज्ञान ने श्रीराम कालेज ऑफ कामर्स से बीए एवं स्कूल ऑफ इकॉनामिक्स से एमए करने के बाद 1988 में टाइम्स समूह के साथ अपने करियर की शुरुआत की. 18 साल तक ये उससे जुड़े रहे. तीन साल पहले इन्होंने हिंदुस्तान का दामन थाम लिया था. हिंदुस्तान का नया कलेवर संजय अभिज्ञान की देखरेख में ही तैयार किया गया है.












Atul Kushwah
June 14, 2011 at 4:36 pm
Nai paaree ke liye bhadhai ho Sanjay ji…
Dr. Maher Uddin Khan
June 15, 2011 at 5:31 am
Dear Abhigyan, Nayee pari mubarak ho meri shubkamna.
sachchi baat
June 15, 2011 at 8:44 am
badhai ho sir ji. ab to lagata hai hindustan ka bandal bandhane wala hai.
A reporter
June 15, 2011 at 7:40 pm
Good luck sanjay sir