Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

राज एक्‍सप्रेस से संपादक प्रभु मिश्रा का इस्‍तीफा, नवज्‍योति के आरई बने कमलेश कसोटे

राज एक्‍सप्रेस, भोपाल से प्रभु मिश्रा ने इस्‍तीफा दे दिया है. वे यहां पर एडिटर के पोस्‍ट पर कार्यरत थे तथा रविन्‍द्र जैन के जाने के बाद वे ही राज का प्रभार संभाल रहे थे. सूत्रों का कहना है कि प्रबंधन से अनबन होने के बाद उन्‍होंने इस्‍तीफा दिया है. प्रभु पूर्व संपादक रविन्‍द्र जैन का करीबी माना जाता था. कहा जा रहा है कि वे जल्‍द ही किसी बड़े ग्रुप के साथ अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं.

राज एक्‍सप्रेस, भोपाल से प्रभु मिश्रा ने इस्‍तीफा दे दिया है. वे यहां पर एडिटर के पोस्‍ट पर कार्यरत थे तथा रविन्‍द्र जैन के जाने के बाद वे ही राज का प्रभार संभाल रहे थे. सूत्रों का कहना है कि प्रबंधन से अनबन होने के बाद उन्‍होंने इस्‍तीफा दिया है. प्रभु पूर्व संपादक रविन्‍द्र जैन का करीबी माना जाता था. कहा जा रहा है कि वे जल्‍द ही किसी बड़े ग्रुप के साथ अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं.

प्रभु ने अपने करियर की शुरुआत 1995 में नवभारत से की थी. पांच साल यहां रहने के बाद जागरण से जुड़ गए. यहां भी पांच सालों तक सेवाएं प्रदान की. छह साल पहले वे राज एक्‍सप्रेस का हिस्‍सा बन गए थे.

कमलेश कसोटे ने दैनिक नवज्‍योति के साथ अपनी नई पारी शुरू की है. वे आरई के रूप में नवज्‍योति से जुड़े हैं. इसके साथ दैनिक नवज्‍योति कोटा में पिछले कई दिनों से चल रही घमासान पर विराम लग गया है. कसोटे के ऊपर अब अपनी टीम तैयार करने की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है. पिछले कुछ दिनों में कई लोग संस्‍थान छोड़कर जा चुके हैं. कमलेश कसोटे राजस्‍थान में सबसे कम उम्र के आरई होंगे. इसके पहले वे पत्रिका, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टुडे को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. llkhanna

    June 14, 2011 at 2:53 pm

    bhai yeshvant ji thoda clear kr le prbho ko bhagaya gya hai. ye kya rijain kare ge.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...