Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

आर्यन के साथ अफरोज, अनुपमा जुड़े, रंजीत सस्‍पेंड

आर्यन न्‍यूज से दो लोगों ने नई पारी शुरू की है तथा प्रबंधन ने एक को सस्‍पेंड कर दिया है. सस्‍पेंशन को लेकर आर्यन में काफी तनाव है. इसे लेकर कई लोग कार्यालय नहीं आए. पहले आर्यन के साथ अपनी नई पारी शुरू करने वालों की बात. मोहम्‍मद अफरोज न्‍यूज11 से इस्‍तीफा देकर आर्यन के साथ जुड़े हैं. उन्‍हें शिफ्ट इंचार्ज बनाया गया है. इसके पहले भी वे कई चैनलों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

आर्यन न्‍यूज से दो लोगों ने नई पारी शुरू की है तथा प्रबंधन ने एक को सस्‍पेंड कर दिया है. सस्‍पेंशन को लेकर आर्यन में काफी तनाव है. इसे लेकर कई लोग कार्यालय नहीं आए. पहले आर्यन के साथ अपनी नई पारी शुरू करने वालों की बात. मोहम्‍मद अफरोज न्‍यूज11 से इस्‍तीफा देकर आर्यन के साथ जुड़े हैं. उन्‍हें शिफ्ट इंचार्ज बनाया गया है. इसके पहले भी वे कई चैनलों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

तीन महीने पहले आर्यन से इस्‍तीफा देकर कशिश के साथ अपनी नई पारी शुरू करने वाली अनुपमा फिर वापस लौट आई हैं. उन्‍होंने दुबारा आर्यन के साथ अपनी नई पारी शुरू की है. उन्‍होंने एंकर कम कापी एडिटर के पोस्‍ट पर ज्‍वाइन किया है.

आर्यन से तीसरी खबर है कि यहां आउटपुट में कार्यरत रंजीत को प्रबंधन ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए सस्‍पेंड कर दिया है. रंजीत के सस्‍पेंशन के बाद आउटपुट हेड डा. अमरदीप और नवीन कुमार ने अपना विरोध दर्ज कराया है. ये लोग दो दिनों से कार्यालय नहीं आ रहे हैं. प्रबंधन ने हालांकि इनके बारे में अभी कोई निर्णय नहीं लिया है, पर माना जा रहा है कि अगर अगले कुछ दिनों तक ये लोग अपनी स्थिति स्‍पष्‍ट नहीं करते हैं तो इन्‍हें बाहर का रास्‍ता दिखाया जा सकता है.

दूसरी तरफ यह भी कहा जा रहा है कि रंजीत शिफ्ट इंचार्ज थे, उनके और नए शिफ्ट इंचार्ज बनाए गए अफरोज के बीच किसी बात को लेकर विवाद था. इसके चलते ही सीएमडी ने रंजीत को सस्‍पेंड कर दिया. जिसके विरोध में कई लोग कार्यालय नहीं आए. फिलहाल आर्यन के कार्यालय में तनाव का माहौल बना हुआ है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Arun Pandey

    June 17, 2011 at 11:21 am

    Arun Pandey

    Ranjit Ko bahar kaa dikhane ke baad Chandan Kumar Jha ki baari hai.Channel Prabhandhan Chandan Kumar Jha ka suitable substitute dhundh raha hai.

    Chandan ke jane ke baad hi Channel ke floor par shanti aa payegi. Chandan hamesha halla karta rahta hai.

    Chandan best of luck . Tum Kisis Channel/Akhbar mein Stringer ka Job talash karo.

  2. ritesh

    June 17, 2011 at 4:15 pm

    Aryan Tv me Bulletin producer ROSHAN KUMAR ko Promotion mila hai..Prabhandan ne inhe Bihar ka NEWS CO-ORDINATOR banya hai…Isse pahle News Co-Ordinator ka kaam dekh rahe Amarjeet ko Roshan ko sahyog karne ko kaha gaya hai…Roshan ko ye jimmewari fild me kaam karne ke lambe anubhav aur Khabron ke prati behatar samajh ko dejhte hua diya gaya hai…

  3. raman

    June 17, 2011 at 4:24 pm

    Aryan Tv ke Out-Put Head Dr.Amardeep ko agle aadesh tak kaam nahi karne ko kaha gaya hai..aisa mana ja raha hai ki Aryan Prabhandan ne unhe bahar ka rasta dikha diya hai….Baharhal naye Out-Put ki talash shuru ho gayi hai…Aur naye naam me Shift In-Charge Amit Verma, Afroj aur News Co-Ordinator Roshan ki charcha hone lagi hai …

  4. media ka father

    June 19, 2011 at 6:58 pm

    [b]roshan ko script likhna to thik se aata nahi…. usse itni badi jimmewari lala factor kaam kar raha hai… topi wale baba ka… or unki cheliyo ke chalte hi aryan ka kabada hokar rahega[/b]

  5. shankar

    June 22, 2011 at 8:25 am

    Ranjit tolaprwah ho hi nahi sakta wo mehnat karnewlo me hai Aryan ke bure din hai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...