Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

घूस नहीं देने पर जागरण के संवाददाता ने छाप दी झूठी खबर

दैनिक जागरण, शाहजहांपुर के कलान स्‍टेशन के प्रतिनिधि प्रदीप कुमार पर आरोप लगाया गया है कि पैसे नहीं दिए जाने पर उन्‍होंने गलत खबर प्रकाशित कर दी.  गुंदउरा दाउदपुर स्थित सेठ गयादीन संस्‍कृत महाविद्यालय से जुड़े वेदरत्‍न आर्य ने दैनिक जागरण, बरेली के सीजीएम चंद्रकांत त्रिपाठी को पत्र लिखकर शिकायत की है कि उनके प्रतिनिधि प्रदीप कुमार ने उनसे पांच हजार रुपये की घूस मांगी.

दैनिक जागरण, शाहजहांपुर के कलान स्‍टेशन के प्रतिनिधि प्रदीप कुमार पर आरोप लगाया गया है कि पैसे नहीं दिए जाने पर उन्‍होंने गलत खबर प्रकाशित कर दी.  गुंदउरा दाउदपुर स्थित सेठ गयादीन संस्‍कृत महाविद्यालय से जुड़े वेदरत्‍न आर्य ने दैनिक जागरण, बरेली के सीजीएम चंद्रकांत त्रिपाठी को पत्र लिखकर शिकायत की है कि उनके प्रतिनिधि प्रदीप कुमार ने उनसे पांच हजार रुपये की घूस मांगी.

उनके द्वारा घूस न दिए जाने पर प्रदीप ने संस्‍कृत महाविद्यालय में नकल की एक फर्जी खबर छाप दिया. इस संबंध में जब वेदरत्‍न से बात की गई तो उन्‍होंने इसे सच बताते हुए कहा कि अब तक उस संवाददाता के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है. वो मुझे अब और परेशान करने की धमकी देते हुए कह रहा है कि शिकायत करके क्‍या करवा लिया, मौका आने दो समझाउंगा. इस संबंध में जब प्रदीप कुमार का पक्ष जानने के लिए उनके मोबाइल पर सम्‍पर्क किया गया तो स्विच आफ बताता रहा, जिससे उनका पक्ष नहीं जाना जा सका. अगर उनका पक्ष आता है तो उसे भी ससम्‍मानित प्रकाशित किया जाएगा. नीचे वेदरत्‍न द्वारा भेजा गया पत्र.

लेटर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. arun parashri

    June 19, 2011 at 1:58 pm

    jagarn walo to yah hi dhndha hai, is me nai baat kya hai, upar tak dete hain bhai, to lenge kyun nhin

  2. pappu pandit

    June 20, 2011 at 10:23 am

    संस्कृत विद्यालय के साथ ही ग्रामीण अंचलो के प्राइवेट विद्यालयों में नकल की खबर कोई नई नही है | रही बात घूस के मांग की तो यह कुछ हजम नही हो रहा है | घूस देकर परीक्षा का सेंटर लेने वालो की करनी से ही देव भाषा संस्कृत पतन की और अग्रसर है | संस्कृत विद्यालय ज्ञान केंद्र के बजाय प्रमाण पत्र बाँटने का सेंटर बन गये है | जहा क्लास तो चलता नही पर परीक्षा देने वालो की संख्या सैकड़ो में रहती है वह भी कापी किताब के साथ बैठकर | शिकायतकर्ता ने लिखा है कि एक और केंद्र है उसकी खबर नही ली गयी मेरी छाप दी गयी | यह तो वही हाल हुआ हमने कराया तो छाप दिया, उसने कराया तो नाम भी नही लिया ……….| पप्पू पंडित

  3. khalid

    June 20, 2011 at 10:48 pm

    भाई पाराशरी जी पहले तो आप भी जागरण में ही थे क्‍या आप भी ले देकर शाहजहांपुर में इंचार्ज बने थे। आरोप लगाना आसान है पर सभी एक जैसे नहीं होते,

  4. प्रदीप कुमार सिंह

    July 4, 2011 at 3:41 am

    यशवंत जी नमस्कार, मै प्रदीप कुमार दैनिक जागरण कलान शाहजहॉंपुर का
    संवाददाता हूॅ । यह क्षेत्र अति पिछड़ा व नकल के गढ़ के रुप में पूरे प्रदेश
    में विख्यात है। मै तकरीबन 8 बर्ष से दैनिक जागरण से जुड़ा हूॅं मैने नकल
    माफियाओं की जड़े हिलाने के लिए अखवार के माध्यम से काफी प्रयास किए है
    जिस कारण शिक्षा माफिया रंजिश मानते है और मुझ पर कीचड़ उछालने का
    मौका तलाशते रहते है। मैने अपने कार्यकाल में ऐसा कोई कार्य नही किया
    है जिससे मेरा या पत्रकारिता का सिर शर्म से झुक सके। क्षेत्र के संस्कृत
    विद्यालय गुदौरा दाऊदपुर विद्यालय में कार्यरत वेदरत्न आर्य द्वारा मुझ पर लगाये
    गये सारे आरोप निराधार व बेबुनियाद है। क्षेत्र के इस संस्कृत विद्यालय मे
    पूरे बर्ष पढ़ाई नही होती है केवल परीक्षा के समय विद्यालय भवन मे चहल
    पहल रहती है। इस बर्ष जिला विद्यालय निरीक्षक श्यामाकुमार द्वारा भी छापामारी
    के दौरान भारी मात्रा में नकल पकड़ी गयी थी और कई छात्र बुक भी हुये
    थे जिसे मैने प्रमुखता से प्रकाशित कराया था खबर शत प्रतिशत सत्यता पर
    आधारित है जिससे खिन्न होकर वेदरत्न आर्य द्वारा मुझ पर कीचड़ उछालकर
    घृणित कार्य किया गया है। ब्यूरो प्रमुख व महाप्रबन्धक महोदय को मैने
    सच्चाई से अवगत करा दिया है।
    आपसे अनुरोध है कि मेरा पक्ष भड़ास पर प्रदर्शित करने का कष्ट करें।
    प्रदीप कुमार सिंह दैनिक जागरण संवाददाता कलान शाहजहॉंपुर।
    मो0-9559528236,7275196140,9956366639,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...