Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

पत्रकारों पर लगातार हो रहे हमले के विरोध में 25 जून को राष्ट्रव्यापी धरना-प्रदर्शन

: एनयूजे की केन्द्र सरकार से पत्रकारों के लिए सुरक्षा नीति बनाने की मांग : नई दिल्ली। पत्रकारों पर बढ़ते हमलों के विरोध में नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स की तरफ से 25 जून को देशव्यापी प्रदर्शन और धरने दिए जाएंगे। एनयूजे से सम्बन्द्ध सभी राज्य इकाइयों द्वारा राज्य मुख्यालय एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर धरना और प्रदर्शन देकर राज्यपाल और जिलाधिकारियों को ज्ञापन दिए जाएंगे। संगठन ने केन्द्र सरकार से पत्रकारों के लिए जल्दी सुरक्षा नीति बनाने की मांग की है।

: एनयूजे की केन्द्र सरकार से पत्रकारों के लिए सुरक्षा नीति बनाने की मांग : नई दिल्ली। पत्रकारों पर बढ़ते हमलों के विरोध में नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स की तरफ से 25 जून को देशव्यापी प्रदर्शन और धरने दिए जाएंगे। एनयूजे से सम्बन्द्ध सभी राज्य इकाइयों द्वारा राज्य मुख्यालय एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर धरना और प्रदर्शन देकर राज्यपाल और जिलाधिकारियों को ज्ञापन दिए जाएंगे। संगठन ने केन्द्र सरकार से पत्रकारों के लिए जल्दी सुरक्षा नीति बनाने की मांग की है।

नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स के महासचिव रासविहारी ने कहा कि मुम्बई में मिड डे के वरिष्ठ पत्रकार जे डे की हत्या से पूरा मीडिया जगत स्तब्ध है। हत्या के विरोध में जगह-जगह धरना और प्रदर्शन हो रहे हैं। इससे पहले छत्तीसगढ में दो पत्रकारों की हत्याएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों में कवरेज के दौरान मीडियाकर्मियों के साथ हाथापाई की खबरें भी आती रहती है। कुछ समय पहले अरूणाचल प्रदेश में प्रेस टस्ट आफ इण्डिया और अन्य मीडिया संस्थानों पर हमले किए गए।

एनयूजे महासचिव रासबिहारी और दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि 25 जून को दिल्ली में संसद के सामने धरना दिया जाएगा और राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के सुरक्षा नीति बनाने की मांग को लेकर एनयूजे पहले से संघर्ष करती रही है। पत्रकारों के लिए सुरक्षा नीति में हमलावरों के खिलाफ उसी तरह कार्रवाई की जाए, जिस तरह सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने को लेकर कार्रवाई की जाती है।  प्रेस विज्ञप्ति

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. rohit

    June 20, 2011 at 12:17 pm

    yashwant ji,patarakaro ko patarkar umesh ke saath utttarakhand govt ne kya kya kiya hai usse se avagat karaye,jis se ek aur J.D hatyakhand na ho ,umesh ka bhi encounter karna chati hai uttarakhand govt.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...