Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

टीवी पत्रकारों की करतूत से पत्रकारिता हुई शर्मिंदा

TV Newsलगता है टीवीवालों ने न सुधरने की ठान ली है। जालंधर के कुछ टीवी पत्रकारों ने एक ऐसे शर्मनाक कृत्य को अंजाम दिया है, जिससे ना सिर्फ पूरी पत्रकार बिरादरी का सिर शर्म से झुक गया बल्कि पत्रकारिता-मानवीयता के प्रति उनकी निष्ठा पर भी सवाल खड़ा हो गया है। भड़ास4मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के एक नाबालिग प्रेमी जोड़े ने घर से भाग कर शादी रचा ली। लड़की के बाप ने कानून का सहारा लेने के बजाय मोहल्ले के गुंडों को सबक सिखाने का ठेका दे दिया।

TV Newsलगता है टीवीवालों ने न सुधरने की ठान ली है। जालंधर के कुछ टीवी पत्रकारों ने एक ऐसे शर्मनाक कृत्य को अंजाम दिया है, जिससे ना सिर्फ पूरी पत्रकार बिरादरी का सिर शर्म से झुक गया बल्कि पत्रकारिता-मानवीयता के प्रति उनकी निष्ठा पर भी सवाल खड़ा हो गया है। भड़ास4मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के एक नाबालिग प्रेमी जोड़े ने घर से भाग कर शादी रचा ली। लड़की के बाप ने कानून का सहारा लेने के बजाय मोहल्ले के गुंडों को सबक सिखाने का ठेका दे दिया।

कुछ दिनों पहले की इस घटना में इन गुंडों ने रात के समय प्रेमी जोड़े को पकड़ कर उनकी जमकर धुनाई शुरू कर दी। इन दोनों का मुंह काला कर पूरे मोहल्ले में घुमाया गया। बात पत्रकारों, फोटोग्राफरों और कैमरापर्सन्स तक पहुंची तो सभी इकट्ठा हो गए और स्टोरी बनाने में जुट गए। जो कुछ हो रहा था, उसे कवर किया जाता, तो भी राहत की बात थी। पर स्टोरी में दम लाने के लिए इन पत्रकारों, फोटोग्राफरों और कैमरापर्सन्स ने प्रमी जोड़े को भांति-भांति तरीकों से प्रताड़ित करने के आइडिया भीड़ को देने शुरू कर दिए और उसे इंप्लीमेंट होते हुए दृश्य को शूट करने लगे। पत्रकारों ने स्टोरी बनाने के चक्कर में भीड़ को जमकर भड़काया। ‘एक और लगाओ इसके’, ‘लड़की को भी पूछो’, ‘बाँध दो इनको’,  ‘इनके मुहं पर कालिख लगा दो’,  ‘कैमरे की और देखो’ जैसी आवाजें पत्रकार भाइयों की ही थी जिन्हें फुटेज में साफ सुना जा सकता है। यह स्टोरी कई टीवी न्यूज चैनलों पर चली और उपरोक्त आवाज सुनाई भी पड़ रही थी। चाहिए तो यह था कि मीडिया के लोग इस नाबालिग जोड़े को गुंडों के हाथों पिटने से बचाते और अगर ऐसा नहीं कर सकते थे तो कम से कम पुलिस को सूचित कर देते। पर सब स्टोरी बनाने और हर एंगल से पिटाई शूट करने में लगे रहे। गुंडागर्दी का यह नंगा नाच एक घंटे तक चलता रहा लेकिन किसी पत्रकार को पत्रकारिता और मानवीयता धर्म की याद नहीं आई। सबने प्राथमिकता में अच्छी से अच्छी स्टोरी बनाकर बॉस से वाहवाही लूटना रखा। इससे पहले भी एक ऐसे ही वाकये में एक आदमी की जान जा चुकी है। अगर इस प्रेमी जोड़े को भी कुछ हो जाता तो उसका जिम्मेदार कौन था? वो भीड़, जो उन्हें पीट रही थी या वो लोग जो अपनी स्टोरी के चक्कर में भीड़ को भड़का रहे थे? पत्रकारों को अपने गिरेबान में झांक कर जरूर देखना चाहिए की उनका यह कृत्य सही था या गलत? मीडिया वाले अगर ऐसी ही हरकत जारी रखते हैं तो वो दिन दूर नहीं जब मीडिया पर से हर किसी का विश्वास पूरी तरह उठ जाएगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...