Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

जेडे के मेल एकाउंट से खुलेगा हत्‍या का रहस्‍य

मुंबई. पत्रकार ज्योतिर्मय डे की हत्या के कई दिन बाद भी पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। लेकिन हत्या की जांच कर रही स्पेशल इंवेस्टीगेटिव टीम (एसआईटी) को डे का ई-मेल एकाउंट खोलने में सफलता मिली है और टीम का दावा है कि इसमें मिली जानकारियां हत्यारों तक पहुंचाने में अहम रोल अदा करेंगीं।

मुंबई. पत्रकार ज्योतिर्मय डे की हत्या के कई दिन बाद भी पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। लेकिन हत्या की जांच कर रही स्पेशल इंवेस्टीगेटिव टीम (एसआईटी) को डे का ई-मेल एकाउंट खोलने में सफलता मिली है और टीम का दावा है कि इसमें मिली जानकारियां हत्यारों तक पहुंचाने में अहम रोल अदा करेंगीं।

दो बाइक पर आए सवारों ने डे की 11 जून को दिन दहाड़े गोलियों से हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में भी लिया था, लेकिन सबूत न मिलने के बाद उन्हें रिहा करना पड़ा। अब पुलिस को ‘कमांडरडे’ के नाम से बनाई गई ई-मेल आईडी खोलने में सफलता मिली है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि डे ने सभी डाटा इसी एकाउंट में रखे थे। उनके दफ्तर के डेस्क टॉप और हार्ड डिस्क में कोई भी महत्वपूर्ण सुराग नहीं मिले हैं।  उनके छोटे लेपटॉप में भी कोई महत्वपूर्ण जानकारी नहीं मिली। लेकिन इस ई मेल एकाउंट में उन्होंने सभी जानकारियां सेव की थीं।

इसके अलावा पुलिस उन दो पेन-ड्राइव के दस्तावेजों और जानकारियों का भी अध्ययन कर रही है, जो डे हमेशा अपने पास रखते थे। वे अंडर-वर्ल्ड पर दो पुस्तकें भी लिख रहे थे और पेन ड्राइव में अंडर-वर्ल्ड से जुड़ी अपराधियों की तस्वीरें और पुराने आंकड़े मिले हैं।

एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस, क्राइम, देवेन भारती ने बताया कि डे के ई मेल एकाउंट से मिली जानकारियां काफी महत्वपूर्ण हैं और पुलिस को अपराधी तक पहुंचाने में मदद कर सकती हैं। एक पुलिस सूत्र ने बताया कि इसमें डे के ई मेल के अलावा ई-टिकिट और वीजा दस्तावेजों की भी जानकारी मिली हैं। डे इस साल 28 अप्रैल से 5 मई तक स्विट्जरलैंड, हॉलैंड और ब्रिटेन के दौरे पर थे। इसमें अधूरी फाइल की गई कुछ रिपोर्ट्स भी है। एक स्टोरी एक पुलिस अधिकारी के अंडर-वर्ल्ड से संबंधों का खुलासा करने को लेकर है। इससे मामले की तह तक जाने में मदद मिल रही है।

पुलिस की साइबर टीम को डे द्वारा फिलिपींस काउंसलेट को लिखे कुछ आवेदन पत्र भी मिले हैं, जो उन्होंने वहां की यात्रा करने की इजाजत मांगने को लेकर लिखे थे। पुलिस का दावा है कि मुंबई से भागा हुआ एक अंडर-वर्ल्ड डॉन फिलीपींस में ही छुपा हुआ है। पुलिस का मानना है कि डे कुछ खोजी स्टोरी पर काम कर रहे थे और एक में उन्हें काफी महत्वपूर्ण सुबूत हाथ लगे थे। साभार : भास्‍कर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...