Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

ईटीवी के मार्केटिंग मैनेजर की हत्‍या में फंस सकते हैं कुछ मीडियाकर्मी

बरेली में चार साल पुराने हत्या के मामले में एसटीएफ की गतिविधियां तेज हो गयी हैं और एक अखबार के पत्रकार व छायाकार को हिरासत में कभी भी लिया जा सकता है। जिसके चलते अंदर ही अंदर हडक़ंप मचा हुआ है। घटना 11 फरवरी 2007  की है। ईटीवी के मार्केटिंग मैनेजर विकास बनर्जी को विज्ञापन के संबंध में फोन कर किसी ने सुभाष नगर बुलाया था। उसके बाद वे लौट कर नहीं आए।

बरेली में चार साल पुराने हत्या के मामले में एसटीएफ की गतिविधियां तेज हो गयी हैं और एक अखबार के पत्रकार व छायाकार को हिरासत में कभी भी लिया जा सकता है। जिसके चलते अंदर ही अंदर हडक़ंप मचा हुआ है। घटना 11 फरवरी 2007  की है। ईटीवी के मार्केटिंग मैनेजर विकास बनर्जी को विज्ञापन के संबंध में फोन कर किसी ने सुभाष नगर बुलाया था। उसके बाद वे लौट कर नहीं आए।

12 फरवरी को उनकी लाश आंवला थाना क्षेत्र के गांव रमनगला के पास मिली, जिसकी शिनाख्त अखबारों में खबर छपने पर की गयी। पर मुकदमे में स्थानीय पुलिस ने इस लिए कुछ नहीं किया कि अपहरण व हत्या के मामले में उस समय एक अखबार के फोटोग्राफर व दूसरे अखबार एक पत्रकार के साथ एक टीवी चैनल के पत्रकार का भी नाम आ रहा था।

मृतक के परिजनों के प्रयासों से जांच एसटीएफ को सौंप दी गयी। वर्तमान में एक पत्रकार तो बरेली में ही है, बाकी दो दूसरे जनपदों में तैनात हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक हत्‍या अवैध संबंधों के चलते की गई। पुलिस सूत्रों का भी कहना है कि इस मामले में कुछ पत्रकार भी फंस सकते हैं। फिलहाल जांच जारी होने के चलते नामों का खुलासा नहीं किया जा रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...