Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

विधायक के गुंडों ने टीवी पत्रकारों को अधमरा किया

मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में खबर पर काम कर रहे दो टीवी पत्रकारों को एक कांग्रेसी विधायक के संरक्षण में पलने वाले गुंडों ने इतना पीटा कि ये मीडियाकर्मी जीवन और मौत के बीच अस्पताल में संघर्ष कर रहे हैं। भड़ास4मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार होली के दिन कुछ गुंडे टाइप लोग शराब पीकर वसूली करने के साथ-साथ आती-जाती लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहे थे। एक लड़की के भाई ने इसका विरोध किया तो गुंडों ने उस पर हमला बोल दिया और बेरहमी से पीटा। वसूली, छेड़छाड़ और हमले की सूचना जब साधना न्यूज के कैमरामैन सत्यजीत यादव और रिपोर्टर फिरोज अहमद तक पहुंची तो ये दोनों मीडियाकर्मी तत्काल मौके पर पहुंचे और घटना के डिटेल्स इकट्ठा करने के साथ-साथ मौके के दृश्य को शूट करने लगे।

बेखौफ गुंडों ने चाकू और डंडों के जरिए दोनों पत्रकारों पर हमला बोल दिया। दोनों की बुरी तरह पिटाई की। सत्यजीत के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और हालत नाजुक बनी हुई है। पत्रकार जब इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे तो पुलिस आनाकानी करती रही। बाद में आईपीसी की धारा 327 जैसी हलकी धारा के तहत अपराध दर्ज किया। पत्रकार हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराने की मांग करते रहे पर पुलिस टस से मस नहीं हुई। सूत्रों का कहना है कि गुंडों को कांग्रेस के एक स्थानीय विधायक का संरक्षण हासिल है। पुलिस पर भी विधायक ने रिपोर्ट दर्ज न करने के लिए दबाव बना रखा था। सूत्रों के मुताबिक इन गुंडों का पूरे इलाके में आतंक है। ये लोग रेलवे स्टेशन का साइकिल स्टैंड भी अवैध तरीके से चलाते हैं। पुलिस विधायक के दबाव में आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें बचाने में जुटी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...