Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

प्रधानमंत्री अखबार के सम्‍पादकों के सामने तोड़ेंगे अपनी चुप्‍पी

महत्वपूर्ण मुद्दों पर कथित संवादहीनता के लिए सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं, मीडिया और अपनी पार्टी के कुछ सदस्यों का निशाना बनने वाले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मीडिया के साथ बातचीत करने का फैसला किया है. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बुधवार को कुछ वरिष्ठ सम्पादकों से मुलाकात करेंगे. पीएम के मीडिया सलाहकार हरीश खरे ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री और संपादकों के समूहों के साथ बातचीत का यह तरजीही तरीका होगा.

महत्वपूर्ण मुद्दों पर कथित संवादहीनता के लिए सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं, मीडिया और अपनी पार्टी के कुछ सदस्यों का निशाना बनने वाले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मीडिया के साथ बातचीत करने का फैसला किया है. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बुधवार को कुछ वरिष्ठ सम्पादकों से मुलाकात करेंगे. पीएम के मीडिया सलाहकार हरीश खरे ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री और संपादकों के समूहों के साथ बातचीत का यह तरजीही तरीका होगा.

ज्ञात हो कि मनमोहन सिंह ने अपने सात वर्षों के प्रधानमंत्रित्व काल में केवल तीन बार राष्ट्रीय स्तर पर टेलीविजन के जरिए संवाददाता सम्मेलन किया है.  वह कभी भी भारतीय मीडिया को साक्षात्कार देने के लिए नहीं जाने गए हैं. मनमोहन सिंह ने चार महीने पहले टेलीविजन चैनलों के सम्‍पादकों से मुलाकात की थी. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री को अपनी चुप्पी तोडने की नसीहत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दी है. बताया जाता है कि पिछले दिनों हुई सीडब्ल्यूसी की बैठक में सभी मसलों पर सरकार का पक्ष रखने के लिए मीडिया के बीच जाने की नसीहत प्रधानमंत्री को दी गई थी.

संसद सत्र एक अगस्त से शुरू होने वाला है और इसके पहले विपक्ष महंगाई और भ्रष्टाचार सहित कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है. इसे देखते हुए कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ने बातचीत की एक नई रणनीति तैयार की है. सूत्रों के मुताबिक छवि सुधारने की योजना के हिस्से के रूप में नई रणनीति के तहत प्रधानमंत्री और प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के वरिष्ठ सम्पादकों के बीच अक्सर बैठकें होंगी. आगे चलकर यह बैठक करीब प्रत्येक सप्ताह होगी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...