Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

झांसी में दो नए पत्रकार संगठनों का गठन

झांसी में पिछले दिनों पत्रकारों के दो संगठनों का गठन हुआ। जिले के सभी टीवी जर्नलिस्टों ने मिलकर ‘इलेक्ट्रानिक मीडिया क्लब’ का गठन किया है। इस बाबत हुई बैठक में टीवी न्यूज चैनलों के प्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता अब्दुल सत्तार ने की। टीवी जर्नलिस्टों की दिक्कतों को दूर करने के लिए गठित इस इलेक्ट्रानिक मीडिया क्लब का अध्यक्ष शकील अली हाशमी को बनाया गया। उपाध्यक्ष पद का काम धर्मेंद्र साहू देखेंगे। महासचिव बनाए गए हैं असद खानविनोद गौतम और बृजेश निगम को सचिव, विकास शर्मा को मंत्री, अब्दुल सत्तार को कोषाध्यक्ष और परवेज आलम को प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया है। कई अन्य टीवी पत्रकारों को भी इस क्लब का पदाधिकारी बनाया गया है।

बैठक में नासिर जैदी, चंद्रकांत यादव, कुलदीप अवस्थी, अमित वर्मा, अमित श्रीवास्तव, सुरेंद्र राय, संतराम, नंद किशोर, मनोज आर्या, अरविंद कटियार, मनोज रेजा, यशवंत सिंह आदि मौजूद थे। झांसी में ही ‘श्रमजीवी प्रेस क्लब झांसी’ नाम से एक पत्रकार संगठन बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक यह क्लब श्रमजीवी पत्रकार यूनियन से मान्यता प्राप्त है। इस संगठन का मकसद पत्रकारों की समस्याओं का निराकरण कराना है। संस्था के अध्यक्ष श्याम बाबू हैं जो दैनिक जागरण, झांसी के विशेष संवाददाता हैं। वे आईएफडब्लूजे के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भी है। संस्था के महासचिव पद पर विकास शर्मा नियुक्त किए गए हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...