झांसी में पिछले दिनों पत्रकारों के दो संगठनों का गठन हुआ। जिले के सभी टीवी जर्नलिस्टों ने मिलकर ‘इलेक्ट्रानिक मीडिया क्लब’ का गठन किया है। इस बाबत हुई बैठक में टीवी न्यूज चैनलों के प्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता अब्दुल सत्तार ने की। टीवी जर्नलिस्टों की दिक्कतों को दूर करने के लिए गठित इस इलेक्ट्रानिक मीडिया क्लब का अध्यक्ष शकील अली हाशमी को बनाया गया। उपाध्यक्ष पद का काम धर्मेंद्र साहू देखेंगे। महासचिव बनाए गए हैं असद खान। विनोद गौतम और बृजेश निगम को सचिव, विकास शर्मा को मंत्री, अब्दुल सत्तार को कोषाध्यक्ष और परवेज आलम को प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया है। कई अन्य टीवी पत्रकारों को भी इस क्लब का पदाधिकारी बनाया गया है।
बैठक में नासिर जैदी, चंद्रकांत यादव, कुलदीप अवस्थी, अमित वर्मा, अमित श्रीवास्तव, सुरेंद्र राय, संतराम, नंद किशोर, मनोज आर्या, अरविंद कटियार, मनोज रेजा, यशवंत सिंह आदि मौजूद थे। झांसी में ही ‘श्रमजीवी प्रेस क्लब झांसी’ नाम से एक पत्रकार संगठन बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक यह क्लब श्रमजीवी पत्रकार यूनियन से मान्यता प्राप्त है। इस संगठन का मकसद पत्रकारों की समस्याओं का निराकरण कराना है। संस्था के अध्यक्ष श्याम बाबू हैं जो दैनिक जागरण, झांसी के विशेष संवाददाता हैं। वे आईएफडब्लूजे के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भी है। संस्था के महासचिव पद पर विकास शर्मा नियुक्त किए गए हैं।