Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

छोटा राजन ने कहा – अपनी जान बचाने के लिए करवानी पड़ी जेडे की हत्‍या!

जेडे पत्रकारिता के तय मानकों से आगे बढ़ चुके था जिससे मेरी जान खतरे में पड ग़ई थी। अपनी जान बचाने के लिए ही मैंने जेडे की हत्या करा दी। यह सनसनीखेज खुलासा कथिततौर पर अंडर वर्ल्ड डान छोटा राजन ने निजी टीवी चैनल एनडीटीवी को स्वयं फोन करते हुए बातचीत के दौरान किया। इस दौरान उसने खुद को देशभक्त साबित करते हुए दाऊद और उससे जुडे क़ई खुलासे भी किए।

जेडे पत्रकारिता के तय मानकों से आगे बढ़ चुके था जिससे मेरी जान खतरे में पड ग़ई थी। अपनी जान बचाने के लिए ही मैंने जेडे की हत्या करा दी। यह सनसनीखेज खुलासा कथिततौर पर अंडर वर्ल्ड डान छोटा राजन ने निजी टीवी चैनल एनडीटीवी को स्वयं फोन करते हुए बातचीत के दौरान किया। इस दौरान उसने खुद को देशभक्त साबित करते हुए दाऊद और उससे जुडे क़ई खुलासे भी किए।

बातचीत के दौरान छोटा राजन ने कहा,  ‘जेडे उसके खिलाफ अखबार में लेख लिख कर उसे कमजोर साबित करने में लगा था। जेडे उससे मुलाकात करने के लिए लंदन पहुंचा था, लेकिन उसे लंदन में खतरे की सूचना मिली जिस कारण मुलाकात नहीं हो सकी।’  30 मई और 2 जून को मुंबई से प्रकाशित एक अंग्रेजी अखबार का हवाले देते हुए राजन ने कहा, ‘इसके बाद उसकी जेडे से अंतिम बार फोन पर बातचीत हुई और उसने जेडे को मुलाकात के लिए फिलीपिंस बुलाया, लेकिन जेडे के संदिग्ध मंसूबों के कारण उसने मुलाकात नहीं की।’

एक पत्रकार की हत्या करने को मजबूरी बताते हुए राजन ने कहा, ‘जेडे काफी आगे बढ ग़ए थे और खुद को बचाने के लिए जेडे को रास्ते से हटाना जरूरी हो गया था। जेडे द्वारा उसके ऊपर किए जा रहे हमलों को रोकने के लिए उसने सतीश कालिया को इस काम पर लगाया। बाद में 11 जून को सतीश कालिया ने अपने सात सहयोगियों के साथ मिलकर जेडे को गोलियों से भून दिया। जेडे को पांच गोलियां मारी गई थी, जिससे उनकी मौत हो गई।’

अपने आप को देशभक्त साबित करते हुए राजन ने कहा, ‘उसने देश के खिलाफ कोई काम नहीं किया। बल्कि पाकिस्तान में घुसकर उसने भारत विरोधी काम करने वाले आतंकी रियाज भटकल की हत्या कराई। लेकिन आईएसआई एवं पाकिस्तान सरकार ने इस हत्या मामले को दबा दिया। जिस कारण से भारत सरकार भी रियाज की मौत की पुष्टि अभी तक नहीं कर सकी है, लेकिन मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि रियाज अब इस दुनिया में नहीं है।’

राजन ने दाऊद के बारे में चौंकने वाले जानकारी देते हुए कहा कि दाऊद काफी समय पहले पाकिस्तान छोड चुका है और वह मिडिल ईस्ट के किसी देश में छुपा हुआ है, लेकिन आईबी और भारत सरकार उसको पकड़ने के लिए सक्रियता नहीं दिखा रही है। भविष्य में भारत वापसी की संभावना को नकारते हुए उसने कहा, ‘भारत में उसका परिवार ही सुरक्षित नहीं है, उसके भाई पर मकोका लगाया गया, ऐसे में यदि वह भारत आया तो उसकी जान खतरे में पड़ ज़ाएगी।’  साभार : देशबंधु

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Mahendra

    July 3, 2011 at 1:46 pm

    ek hi to banda hai jo D company ko danda karta hai Chhota Rajan..
    chalo koi to hai jo iska dushamn hai hamare bharat k kuch netao ne milkar Daud ko bharat se bhagane me madad ki kya wo deshbhakt neta hai…ye apradhi hai to kya hua kam se kam desh k dushman par prahar to karta hai. Jis tarah ISI Daud ko madad deti hai usi tara RAW ko bhi pakistan me Rajan ki madad karni chahiye uske gang ko khatm karne k liye

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...