दैनिक भास्कर, रांची से आलोक कुमार ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर चीफ सब एडिटर थे. इन्होंने अपनी नई पारी प्रभात खबर, रांची के साथ शुरू की है. यहां इन्हें डीएनई बनाया गया है. वे यहां पर कोआर्डिनेशन देखेंगे.आलोक भास्कर की लांचिंग टीम के सदस्य थे. भास्कर ज्वाइन करने से पहले वे सीनियर सब के रूप में हिंदुस्तान, रांची को अपनी सेवाएं दे रहे थे. आलोक ने भास्कर के लिए कई खबरें ब्रेक की थीं. इन दिनों सिटी डेस्क पर जिम्मेदारी निभा रहे थे. आलोक कई अन्य अखबारों को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इनकी गिनती तेज तर्रार पत्रकारों में होती है.
हमार टीवी से इस्तीफा देने वाले संदीप सिंह ने खबर भारती का दामन थाम लिया है. उन्होंने एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर ज्वाइन किया है. संदीप ने अपने करियर की शुरुआत बीएजी के साथ शुरू की थी, इसके बाद वो हमार टीवी से जुड़ गए थे.











