Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

रविवार को आखिरी बार छपेगा 168 साल पुराना अखबार

आगामी रविवार को ‘न्‍यूज ऑफ द वर्ल्‍ड’ का आखिरी एडिशन निकलेगा. इसके साथ ही 168 साल पुराना साप्‍ताहिक अखबार इतिहास के पन्‍नों दफन हो जाएगा. अखबार के मालिक जेम्‍स मर्डोक ने अखबार को बंद करने का एलान कर दिया. ब्रिटिश फुटबालर रियान गिग्‍स के फोन हैकिंग की वजह से इस अखबार को बंद किया जा रहा है.  इसके साथ ही दो सौ कर्मचारियों की नौकरी अधर में लटक गई.

आगामी रविवार को ‘न्‍यूज ऑफ द वर्ल्‍ड’ का आखिरी एडिशन निकलेगा. इसके साथ ही 168 साल पुराना साप्‍ताहिक अखबार इतिहास के पन्‍नों दफन हो जाएगा. अखबार के मालिक जेम्‍स मर्डोक ने अखबार को बंद करने का एलान कर दिया. ब्रिटिश फुटबालर रियान गिग्‍स के फोन हैकिंग की वजह से इस अखबार को बंद किया जा रहा है.  इसके साथ ही दो सौ कर्मचारियों की नौकरी अधर में लटक गई.

अखबार पर मैनचेस्‍टर युनाइटेड के फुटबालर रियान गिग्‍स ने कथित तौर पर अपना मोबाइल फोन को हैक करने का आरोप न्‍यूज ऑफ द वर्ल्‍ड अखबार पर लगाया था. गिग्‍स ने इस साप्‍ताहिक टेब्‍लाइड के खिलाफ मुकदमा किया था. जिसमें आरोप लगाया गया था कि इस टेब्‍लाइड ने 2005 से 2006 के बीच उनका फोन हैक किया था. इसके बाद ही जेम्‍स मर्डोक को न्‍यूज इंटनेशनल ग्रुप के इस अखबार को बंद करने का फैसला लेना पड़ा.

इस फैसले के बाद से ही लगभग दो सौ कर्मचारियों की नौकरियों पर तलवार लटक गए. न्‍यूज ऑफ द वर्ल्‍ड के कार्यालय में मातम पसरा हुआ है. अखबार के ज्‍यादातर कर्मचारियों ने फोन हैकिंग कांड के लिए रुपर्ट मर्डोक के मीडिया संस्‍थान से जुड़ी वरिष्‍ठ अधिकारी रिबेका ब्रुक्‍स को जिम्‍मेदार ठहराया है, जिनके कार्यकाल में गिग्‍स की फोन हैकिंग हुई थी. ब्रुक्‍स न्‍यूज ऑफ द वर्ल्‍ड की संपादक रह चुकी हैं.

1843 से प्रकाशित हो रहा यह अखबार इंग्‍लैंड का सबसे ज्‍यादा पढ़ा जाने वाला अखबार है. न्‍यूज इंटरनेशन के इस साप्‍ताहिक टेब्‍लाइड की हर सप्‍ताह 26 लाख प्रतियां बिकती थीं. जबकि सप्‍ताह के अन्‍य दिनों में इसी ग्रुप का द सन अखबार सबसे ज्‍यादा बिकता है. न्‍यूज ऑफ द वर्ल्‍ड के कर्मचारियों के सामने यह सवाल अभी भी बना हुआ है कि क्‍या न्‍यूज ऑफ द वर्ल्‍ड के कर्मचारियों को न्‍यूज इंटनेशनल के दूसरे अखबार द सन में नौकरी दी जाएगी. हालांकि न्‍यूज ऑफ द वर्ल्‍ड के पत्रकारों को समायोजित करने की प्रकिया शुरू कर दी गई है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. (>.@ 60# ,,2

    July 9, 2011 at 9:28 am

    गजब शायद इस समय का सबसे पुराना पेपर कल अतीती बन जाएगा, सचमुचयह खबर ह्रदय विदारक है।ेक तरफ रोजाना नए -2 अखबार निकल रहे है और इस तरह के माहौल में इंग्‍लैंड का सबसे ज्‍यादा पढ़ा जाने वाला अखबार है. न्‍यूज इंटरनेशन के इस साप्‍ताहिक टेब्‍लाइड का बंद हो जाना बड़ा अजीब लग रहा है। बंद भी तब हो रहा है जब यह पेपर आज भी 20 लाख बिक रहा है।यह पेपर तो संपूर्ण विश्व मीडिया जगत के लिए धरोहर की तरह है जिसे हचाने की आवश्यकता है। मगर नव धनिको के कारपोरेट समूह के लिए तो किसी इतने पुराने पेपर को बचाने के लिए कोई पहल करना बेमानी है। काश मीडिया के पंजीकरण का नियम कानून कुछ लचीला और मल्टीनेशनल की तरह होता तो शायद कोई भारतीय मीड़िया मालिक इस पेपर को गोद ले सकता था।खैर जिस पेपर की उम्र 24 घंटे भी नहीं रह गई हो उसके लिए केवल विलाप ही किया जा सकता है।
    हालांकि पेपरो की दुनिया में बंद होने और नया पेपर चालू होने का दौर चलता ही रहता है। कब कहां और कौन सा पेपर कैसे बंद हो जाता है यह अब ज्यादातर लोगों के लिए दिलचस्पी का विषय भी नहीं रह गया है, मगर कोआ 168 साल पुराना पेपर बंद हो जाए तो सहसा यकीन नहीं होता। शानदार अतीत और और लंबे समय काल का साक्षी रहा अखबार का बंद हो जाना वाकई मीडिया के साथ साथ सामाजिक और इसके लाखों पाठको के लिए भी सदमा से कम नही होगा।मगर इस सदमे को झेलना या इसके लिए अफसोस जाहिर करने के सिवा और हम कर भी क्या सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...