Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ढाई साल बाद पंजाब में केबल नेटवर्क पर ऑन हुआ जी पंजाबी

: सरकार के कोप ने कर दिया था गायब : पंजाब में एक बार फिर लोगों को जी पंजाबी के दर्शन होने लगे हैं. पिछले लगभग ढाई सालों से केबल से गायब रहा यह चैनल एक बार फिर केबल नेटवर्क पर ऑन कर दिया गया है. सरकार के गुस्‍से की वजह से केबल नेटवर्क से गायब था, परन्‍तु जी और स्‍टार के टाइअप होने की खबरों के बाद से सरकार ने इसे फिर से केबल नेटवर्क पर ऑन एयर कर दिया है.

: सरकार के कोप ने कर दिया था गायब : पंजाब में एक बार फिर लोगों को जी पंजाबी के दर्शन होने लगे हैं. पिछले लगभग ढाई सालों से केबल से गायब रहा यह चैनल एक बार फिर केबल नेटवर्क पर ऑन कर दिया गया है. सरकार के गुस्‍से की वजह से केबल नेटवर्क से गायब था, परन्‍तु जी और स्‍टार के टाइअप होने की खबरों के बाद से सरकार ने इसे फिर से केबल नेटवर्क पर ऑन एयर कर दिया है.

पंजाब का सर्वाधिक लोकप्रिय माना जाना वाला यह चैनल ढाई साल पहले इसलिए केबल नेटवर्क से हट गया था कि यह सरकार की पोल खोल रहा था. पंजाब के फास्‍ट वे केबल नेटवर्क पर मुख्‍यमंत्री प्रकाश सिंह बाल के पुत्र सुखबीर बादल की सीधी पकड़ है, लिहाजा सत्‍ता के खिलाफ खबरें दिखाने की वजह से जी पंजाबी को फास्‍ट वे केबल नेटवर्क से गायब कर दिया गया. यह चैनल लगातार पंजाब से गायब रहा. पंजाब सरकार का गुणगान करने वाले चैनल ही केबल पर दिखते रहे.

सुखबीर बादल के दबदबे वाला पीटीसी चैनल लगातार चल रहा है, जिस पर बादल पिता-पुत्र ही छाए रहते हैं. इसे देखते हुए अकालियों के एक दल पंजाब पीपुल्‍स पार्टी और कांग्रेस के कुछ लोगों ने मिलकर नया केबल नेटवर्क जीजीएस केबल नेटवर्क यानी गुरु गोविंद सिंह केबल नेटवर्क लांच करने की तैयारी कर रहे थे. इधर, यह भी सूचना है कि जी और स्‍टार के बीच टाइअप  के बाद फास्‍ट वे को जी पंजाबी दिखाना मजबूरी हो गया. इस टाइअप के तहत भारत समेत पूरे विश्‍व में जो भी जी का अधिकार खरीदेगा उसे स्‍टार का अधिकार खरीदना होगा, और जो स्‍टार का अधिकार खरीदेगा उसे जी का अधिकार खरीदना होगा. यानी केबल वालों को दोनों चैनल दिखाना मजबूरी होगा. इसके चलते ही सरकार ने जी पंजाबी को फिर से ऑन एयर कर दिया है.

सूत्रों का कहना है कि सरकार नहीं चाहती थी कि दोनों बीच डिस्‍ट्रीब्‍यूशन अधिकार बेचने को लेकर समझौता हो, परन्‍तु  इंटरनेशनल स्‍तर पर जी और स्‍टार के बीच हुए समझौते ने सरकार की परेशानी को बढ़ा दिया है. इससे केबल नेटवर्क पर सुखबीर बादल के केबल पर एकछत्र राज्‍य को झटका लगा है.  आनन-फानन में जी पंजाबी को फास्‍ट वे केबल नेटवर्क पर ऑन कर दिया गया. इसके बाद से कांग्रेसी और अकाली दल के लोग खुश हैं. अगले साल यहां चुनाव होने वाले हैं. और संभावना है कि जी पंजाबी पूरे तेवर के साथ मैदान में उतरेगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Sushant Sharma

    July 24, 2011 at 8:15 am

    PTC channel sukhbeer badal ka tatuu hai, badal ki kisi bhi galat bat ko ye highlight nahi krta, it is directly owned by Sukhbeer badal, shit of Media combined by politicians>:(

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...