: शांतिकुंज ने एसएमएस से जारी कर दी प्रसारण की घोषणा : युग निर्माण योजना का नारा देने वाले शांतिकुंज ने अब लगता है कि प्रज्ञा चैनल से किनारा कर लिया है। अब तक प्रमुखता से इस चैनल पर छाये रहने वाले शांतिकुंज के कार्यक्रम अब दूसरे चैनलों की ओर बहते दिखने लगे हैं। शांतिकुंज की अधिकृत सूचना के अनुसार कम से कम इस बार हरिद्वार में आयोजित किये जाने वाले गुरुपूर्णिमा के सभी कार्यक्रमों को इस बार प्रज्ञा के बजाय दिशा चैनल में दिखायी पड़ेंगे।
खबर खोजने वालों ने इस बदलाव में खबर सूंघना शुरू कर दिया है। गायत्री परिवार से अपने बेहद करीबी संबंधों के चलते महुआ और महुआ न्यूज चैनल परिवार के प्रज्ञा चैनल में हरिद्वार समेत शांतिकुंज की सभी आनुषांगिक इकाइयों के कार्यक्रम प्रमुखता से चलते रहे हैं। प्रज्ञा चैनल प्रबंधकों को अपने व्यवसाय को बढ़ाने में शांतिकुंज की निकटता का काफी लाभ भी मिला। समूह के दूसरे चैनलों को लोकप्रिय बनाने में शांतिकुंज का आशीर्वाद बेहद अहम माना जाता रहा है। लेकिन अब यह करीबी सिमटती दिख रही है। कारण बना है इस बार हरिद्वार में आयोजित किया जाने वाला गुरुपूर्णिमा कार्यक्रम।
शांतिकुंज की अधिकृत एसएमएस प्रसारण सेवा के अनुसार इस बार के सभी कार्यक्रम अब दिशा चैनल पर दिखायी पड़ेंगे। देश-विदेश के मोबाइल फोन धारी लोगों को जारी किये इस एसएमएस के मुताबिक 15 जुलाई को गुरुपूर्णिमा वाले दिन सुबह 7 बजे से 9 बजे तक शांतिकुंज समेत सभी प्रमुख केंद्रों पर होने वाले कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण दिशा टीवी पर दिखाया जाएगा। उधर बाल की खाल निकालने वाले लोग शांतिकुंज के इस फैसले के मनमाने निहितार्थ निकालने में जुट गये हैं।












sandeep
July 14, 2011 at 2:50 pm
lagata hai aab pragya tv ke bhi bure dino ki shuruwat ho gaye hai…