बिश्वराज चौधरी ने रेडियो सिटी से इस्तीफा दे दिया है. वे यहां डीजीएम के पद पर कार्यरत थे. वे रेडिया सिटी के लिए एलाइंस, नए बिजनेस तथा इसके प्रमोशन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. इन्होंने अपनी नई पारी भास्कर ग्रुप के साथ शुरू की है. मुंबई में उन्होंने मारकॉम के एजीएम के रूप में ज्वाइन किया है. वे ग्रुप के वीपी संजीव कोटनाला को रिपोर्ट करेंगे. बिश्वराज 11 साल से इस क्षेत्र में हैं. इसके पहले वे जेट एयरवेज को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
सन टीवी प्रबंधन ने सीओओ के विजय कुमार को प्रमोट करके सीईओ बना दिया है. प्रबंधन ने यह जिम्मेदारी के विजय कुमार के कार्य क्षमता और कर्मठता को देखते हुए लिया है. पिछले 18 सालों से वे ग्रुप को अपनी सेवाएं दे रहे हैं. सन 1993 में उनकी नियुक्ति सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के रूप में हुई थी. सन टीवी के सीओओ अजय विद्यासागर के इस्तीफा देने के बाद के विजय कुमार को सीओओ बना दिया गया था.











