: अपडेट : वरिष्ठ पत्रकार उमेश जोशी का साथ ‘हरियाणा न्यूज’ से टूट गया है. सूत्रों का कहना है कि उन्होंने फार्मल तरीके से प्रबंधन को अपना इस्तीफा नहीं सौंपा है, परन्तु प्रबंधन से अभी समुचित बातचीत नहीं हो पाने के चलते वो इस चैनल के साथ जुड़ने का मन नहीं बना पाए हैं. उमेश जोशी टोटल टीवी से इस्तीफा देने के बाद यहां आए थे.
लम्बे समय तक जनसत्ता और टोटल टीवी से जुड़े रहे उमेश जोशी के बारे में खबर आई थी कि वे ‘अभी तक’ चैनल से जुड़ गए हैं, परन्तु उन्होंने इस बात का खंडन करते हुए बताया था कि उन्होंने ‘अभी तक’ चैनल का नाम ही नहीं सुना है. उन्होंने ‘हरियाणा न्यूज’ से जुड़ने की पुष्टि करते हुए बताया था कि वे बतौर हेड इसकी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. उमेश जोशी ने बताया कि यह ग्रुप बल्ले-बल्ले तथा पंजाब टुडे चैनल संचालित कर रहा है. भविष्य में एक यूपी केंद्रित चैनल लाने की भी योजना इस ग्रुप की है. इस चैनल से इस्तीफा के संदर्भ में पूछे जाने पर उमेश जोशी ने बताया कि कोई इस्तीफा नहीं दिया है क्योंकि वे टेक्निकली अभी चैनल से जुड़े नहीं हैं. उनकी कुछ मुद्दों पर प्रबंधन से बातचीत होनी है उसके बाद ही वो अपना आगे की रणनीति तय करेंगे.












nititn
July 16, 2011 at 1:20 pm
aise log kahin par nahi tik sakte kyuki jise kaam naa karne ki aadat pad jaye voh kaam kaise kar sakta hai. or total toh vaise bhi koi kaam nahi karta.
Siddheshwar Shukla
August 16, 2011 at 5:46 am
please update, he is still working with Haryana News