: रांची से भी अमित का इस्तीफा : साधना न्यूज से खबर आ रही है कि यहां से चार लोगों ने इस्तीफा दे दिया है. यहां पर बिहार-झारखंड चैनल में असिसस्टेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत दीपक मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपनी नई पारी की शुरुआत टोटल टीवी से की है. उन्हें यहां एसोसिएट प्रोड्यूसर बनाया गया है. दीपक साधना न्यूज की लांचिंग के समय से ही जुड़े हुए थे.
साधना से अमित सुधाकर ने भी इस्तीफा दे दिया है. वे एसाइनमेंट डेस्क पर कार्यरत थे. इन्होंने भी नई पारी टोटल टीवी के साथ शुरू की है. इन्हें यहां भी एसाइनमेंट के साथ जोड़ा गया है. ये भी काफी समय से साधना न्यूज के साथ जुड़े हुए थे. साधना न्यूज से एंकर कनिका ने भी इस्तीफा दे दिया है. इनके बारे में बताया जा रहा है कि ये पी7 न्यूज से अपनी नई पारी शुरू करने वाली हैं.
साधना बिहार-झारखंड के साथ रांची में मार्केटिंग देखने वाले अमित कुमार ने भी इस्तीफा दे दिया है. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करने जा रहे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. खबर है कि साधना के स्पोर्टस डेस्क से भी एक पत्रकार इस्तीफा देकर टोटल टीवी के साथ जुड़ने जा रहे हैं.












sumit sharma
July 19, 2011 at 5:10 pm
बधाई हो कनिका मल्होत्रा…पार्टी कब दे रही हो
Satender kumar
July 20, 2011 at 4:52 pm
badhai ho kanika or batao kaisi ho tum