Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

सीएनईबी से सलाहकार संपादक किशोर मालवीय समेत चार का इस्‍तीफा

सीनएनईबी से अनुरंजन झा एवं मीनाक्षी शेवरान के बाद सलाहकार संपादक किशोर मालवीय समेत चार वरिष्‍ठों ने इस्‍तीफा दे दिया है. चेयरमैन को अपने भेजे गए इस्‍तीफे में किशोर मालवीय ने कहा है कि उन्‍हें किसी से कोई शिकायत नहीं है. वो कुछ अन्‍यान्‍य कारणों से संस्‍थान के साथ आगे काम कर पाने की स्थिति में नहीं हैं. इस संदर्भ में जब किशोर मालवीय से बात की गई तो उन्‍होंने अपने इस्‍तीफे की पुष्टि करते हुए सीएनईबी के अपने कार्यकाल को बढि़या बताया.

सीएनईबी से सीनियर रिपोर्टर रमा सोलंकी ने भी इस्‍तीफा दे दिया है. वे आजतक से यहां आईं थी. उनके साथ एसोसिएट एक्‍जी‍क्‍यूटिव एडिटर एवं एंकर अबुल नसर इकबाल ने भी इस्‍तीफा दे दिया है. वे इंडिया न्‍यूज से इस्‍तीफा देकर सीएनईबी पहुंचे थे. इसके पहले वे इंडिया टीवी को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इन लोगों के साथ एचआर हेड पुरुषोत्‍तम चौहान ने भी इस्‍तीफा दे दिया है. माना जा रहा है कि अनुरंजन झा के कुछ और करीबी इस्‍तीफा दे सकते हैं.

सीएनईबी से तमाम लोगों के इस्‍तीफे के बारे में पूछे जाने अनुरंजन झा ने कहा कि हमने सभी से कह रखा है कि उन्‍हें इस्‍तीफा देने की जरूरत नहीं है, वे पुराने तरीके से अपना काम करते रहे. वैसे माना जा रहा है कि उनसे नजदीकी और एकता दिखाने वालों की संख्‍या बढ़ सकती है क्‍योंकि सीएनईबी में उनके नजदीकियों में शुमार लोगों की राह आसान नहीं होने वाली है, लिहाजा वे इस्‍तीफा देकर अनुरंजन के साथ अपनी एकता दिखाने का मौका नहीं चूकेंगे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...