लाइव इंडिया से प्रज्ञा सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पीआर डिपार्टमेंट में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं. उन्होंने अपनी नई पारी एनडीटीवी के साथ शुरू की है. उन्हें असिस्टेंट प्रोग्रामिंग कोआर्डिनेटर बनाया गया है. वे पिछले ढाई सालों से लाइव इंडिया को अपनी सेवाएं दे रही थीं. इसके पहले वे जैन टीवी से भी जुड़ी रही हैं.
सन्मार्ग, रांची से प्रवीण कुमार मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर सब एडिटर थे. उन्होंने अपनी नई पारी रांची में ही हिंदुस्तान के साथ शुरू की है. उन्हें यहां भी सब एडिटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है.











