Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कानाफूसी

दैनिक भास्कर, शिमला को चाहिए सस्ता संपादक

दैनिक भास्कर,  शिमला पिछले दो माह से बिना संपादक के चल रहा है। देश के सबसे तेज बढ़ते अखबार को शिमला के लिए कोई संपादक नहीं मिल रहा। भास्कर में यूं तो संपादकों की फौज है,  मगर शिमला के लिए अखबार को सस्ता संपादक चाहिए जो कम से कम पैसे में काम चला सके। अखबार ने 2008 में शिमला को फुल एडिशन का दर्जा दिया था।

दैनिक भास्कर,  शिमला पिछले दो माह से बिना संपादक के चल रहा है। देश के सबसे तेज बढ़ते अखबार को शिमला के लिए कोई संपादक नहीं मिल रहा। भास्कर में यूं तो संपादकों की फौज है,  मगर शिमला के लिए अखबार को सस्ता संपादक चाहिए जो कम से कम पैसे में काम चला सके। अखबार ने 2008 में शिमला को फुल एडिशन का दर्जा दिया था।

यहां पहले संपादक के तौर पर मुकेश माथुर ने ज्वाइन किया था। उनका बजट 3 प्लस था। इसके बाद कीर्ति राणा को शिमला भेजा गया था मगर उनका बजट 4 प्लस था। यही बजट उनकी विदाई का कारण बना। प्रबंधन को शिमला के लिए ऐसा संपादक चाहिए जो 35 हजार से अधिक की मांग न करें। इसके लिए अखबार ने कई लोगों से बात की मगर किसी ने जाने के लिए हामी नहीं भरी। मजबूरन प्रबंधन ने दूसरी यूनिट के लोगों को बारी-बारी से शिमला भेजा।

सबसे पहले जालंधर से डिप्टी न्यूज एडिटर चंदन स्वप्निल को भेजा, जो एक सप्ताह काम करने के बाद वहां से दौड़ गए। उसके बाद अमृतसर के प्रभारी रणदीप वशिष्ट को भेजा, 15 दिनों के बाद उन्हें भी वापस बुलाया गया। हाल ही में बठिंडा के प्रभारी रह चुके चेतन शारदा को शिमला भेजा मगर उनका बजट 6 प्लस था इसलिए वह भी लौट गए। अब आलम यह है कि शिमला भास्कर बिना प्रभारी के चल रहा है। ऑफिस में अब हर कोई बॉस की भूमिका में है।

ब्यूरो प्रभारी प्रकाश भारद्वाज और डेस्क इंचार्ज ब्रह्मनंद देह्लरानी दोनों अपने को बॉस मान कर टीम पर रौब झाड़ रहे हैं। कुल मिलाकर ऑफिस कई गुटों में बंट गया है। अखबार से क्वालिटी की खबरें नदारद हैं और प्रसार संख्या तेजी से गिरती जा रही है। प्रबंधन ने समय रहते अगर कोई उपाए नहीं किया तो शिमला में भास्कर ढूंढे नहीं मिलेगा।

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. amit sharma

    July 22, 2011 at 6:21 am

    yashwant ji, yaha aavedan karne k liye kisse sampark kiya jaaye kripya unka ph. no. aur id provide kara dijiye.

  2. amit sharma

    July 22, 2011 at 2:21 pm

    shimla me kaha ka edition aata hai?

  3. r rajput

    July 23, 2011 at 7:54 am

    hame bana do simla ka sampadak. hum tayyar hai.

  4. harish bhamaniya

    August 30, 2011 at 11:43 am

    good evening yashwant ji.
    dinbhar job ke liye bhaga ,thak haar kar computar ke samne bhethha or. bhadas pdhaa ,
    plz sir mai shimla ja sakta hun salery aap tai kare
    thanks; bura na manna berojgar hun

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...