
गंगाराम गुप्ता
लगभग 80 वर्ष की आयु में संघर्षमयी जीवन जीने वाले गंगाराम गुप्ता पिछले कुछ समय से बीमार थे। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार स्थानीय स्वर्ग आश्रम में किया गया। इस यात्रा में प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मांगेराम गुप्ता, स्थानीय विधायक व इनेलो के वरिष्ठ नेता डॉ. हरिचंद मिढ़ा, भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ. ओपी पहल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बलराम कटवाल व अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ-साथ सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं से जुड़े लोगों ने अंतिम विदाई दी। स्व. गंगाराम गुप्ता के तीन सुपुत्रों में सबसे बड़े श्री जेनेंद्र गुप्ता सीनियर बैंक अधिकारी के तौर पर, प्रवीन गुप्ता गंगापुत्रा समूह के कार्यकारी अध्यक्ष व प्रमुख सामाजिक व्यक्तित्व व राजेंद्र गुप्ता दैनिक गंगापुत्रा टाइम्स के संपादक के साथ-साथ लॉयन क्लब के संरक्षक भी है।
इधर राज्य स्तर पर हरियाणा पत्रकार संघ व एचयूजे सहित करीब आधा दर्जन पत्रकारों की संस्थाओं ने गंगाराम गुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। गंगाराम गुप्ता के निधन पर स्टेट बैंक ऑफ पटियाला सहित अन्य कई बैंक कर्मियों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। लॉयन क्लब के संरक्षक राजेंद्र गुप्ता के पिता गंगाराम गुप्ता के निधन पर लॉयन क्लब जींद के प्रधान डॉ. रविंद्र गोयल, लॉयन क्लब जींद टाऊन के प्रधान वेद गर्ग समेत सभी क्लब के मेंबरों ने दु:ख की इस घड़ी में शोक प्रकट किया है।
उधर दैनिक समाचार पत्र के संपादक राजेंद्र गुप्ता के पिता गंगाराम गुप्ता निधन पर पत्रकारों ने भी शोक व्यक्त किया है। हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के जिला प्रधान संदीप मलिक ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से समाज को गहरी क्षति पहुंची है। जिसकी भरपाई कर पाना हम सबके लिए नामुमकिन है। उधर, एचयूजे के प्रदेशाध्यक्ष संजय राठी ने भी उनके पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया और भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इधर, हरियाणा पत्रकार संघ के प्रदेश महासचिव राजकुमार गोयल सहित कई सामाजिक तथा धार्मिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से समाज को गहरी क्षति पहुंची है। जिसकी भरपाई कर पाना हम सबके लिए नामुमकिन है।
पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चौ. कुलबीर सिंह मलिक व जींद प्रेस क्लब के अध्यक्ष दलेर सिंह ने गंगापुत्रा टाइम्स समाचार पत्र के संपादक राजेंद्र गुप्ता के पिता गंगाराम जी गुप्ता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि प्रभु चरणों में लीन हुए गंगाराम जी गुप्ता की आत्मा को शांति प्रदान करे। श्री मलिक ने कहा कि गंगाराम गुप्ता एक समाजसेवी व्यक्ति थे और उनकी आकस्मिक मौत से समाज को गहरी क्षति पहुंची है, जिसकी भरपाई कर पाना नामुनकिन है। उन्होंने गुप्ता परिवार को ढांढ़स बंधाते हुए भगवान से शोक संलिप्त गुप्ता परिवार को यह सदमा सहन करने की शक्ति प्रदान करने की भी प्रार्थना की।
दूसरी तरफ अखिल भारतीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने प्रमुख समाज सेवी गंगाराम गुप्ता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोयल ने कहा कि गंगाराम गुप्ता सामाजिक व धार्मिक विचारों के व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से समाज को गहरी क्षति पहुंची है। भगवान इस दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे व शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। अग्रवाल समाज के युवा नेता रामधन जैन, सावर गर्ग, पवन बंसल, नरेश अग्रवाल, प्रवीण गोयल, मनोज ऐरण, संजय गर्ग, सुभाष डाहौला, सुभाष गर्ग, अनिस बंसल, बजरंग लाल, अनिल गर्ग, इत्यादि ने भी गंगा राम के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
रेवाड़ी के स्थानीय माडल टाऊन स्थित गंगापुत्रा टाइम्स समाचार-पत्र के जिला कार्यालय परिसर में एक बैठक आयोजित की गई तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। बैठक में दो मिनट का मौन रखा गया तथा भगवान से प्रार्थना की गई कि भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की ताकत प्रदान करें। इस मौके पर जिला रेवाड़ी के ब्यूरो चीफ जयनारायण भारद्वाज, बावल से अमित ओझा, कुंड से बीना भारती, नाहड़ से महेन्द्र गुप्ता, खोल से दीपा भारद्वाज व धारूहेड़ा से चरण सिंह शौर्या आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस बीच हरियाणा के रोहतक, सोनीपत, करनाल, कुरूक्षेत्र, भिवानी, महेंद्रगढ़ व अंबाला समेत करीब अन्य आधा दर्जन स्थानों से मीडिया से जुड़े लोगों ने अपनी संस्थाओं के माध्यम से गंगाराम गुप्ता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।












Rajkumar Jain
July 23, 2011 at 8:54 am
Bhagwan Gangaram Ji ke pariwar walon ko sakti de or divngat atma ko shanti de
Hame dukh hai ki hamne achchhe insan ko khoya hai
Ashbok Gupta
July 23, 2011 at 11:31 am
Ganga Ram ji ke nidhan se swasth patrakarita ko bhari nuksan hua hai. Hamari Parbhu se prarthna hai ki unki divangat Aatma ko apne SHREE charno mei sthan de aur hum patarkar bhaion ko unke mission ko aage badhane ki shakti de. Ashok Gupta Panipat-Mob.09541023901