बिहार में हिन्दुस्तान छोड़कर प्रभात खबर ज्वाइन करने वालों के मामले को लेकर पटना हिन्दुस्तान में खलबली और बेचनी है। पटना के संपादक अकु श्रीवास्तव शनिवार को गया कैंप कर रहे हैं। सनद रहे कि गया हिन्दुस्तान कार्यारय में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार शिवशंकर ने पिछले दिनों हिन्दुस्तान छोड़कर प्रभात खबर ज्वाइन कर लिया था। बताया जाता है कि अकु श्रीवास्तव शिवशंकर को मनाने के लिए ही गया में कैंप कर रहे हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब कोई हिन्दुस्तान नहीं छोड़े इसको ध्यान में रखकर स्ट्रिंग और सुपर स्ट्रिंगर के वेतन में भी हजार से डेढ़ हजार के बीच बढ़ोतरी कर दी गई है। बताया जाता है कि प्रभात खबर की नजर मगध इलाके में अपने प्रचार और प्रसार पर है जहां हिन्दुस्तान अभी नंबर वन पर है, पर प्रभात खबर तेजी से इस इलाके में अपना प्रभाव और पाठक बढ़ा रहा है। इसको लेकर हिन्दुस्तान के खेमे में और ज्यादा बेचैनी है।












मदन कुमार तिवारी
July 23, 2011 at 9:40 am
मनाने की जरुरत नही रह गई । शिवशंकर लौटकर वापस हिंदुस्तान में चले आये हैं। उनकी हालत लौट के बुद्धु घर को आये वाली हो गई है , अगली बार निकाले जाने के बाद कोई उनकी खोजखबर लेने वाला भी नही रहेगा।