Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

जीएनएन न्यूज में बड़ा उलटफेर, सीईओ राघवेश अस्थाना समेत चार गए?

: अपडेट : जीएनएन न्यूज चैनल में उठापटक का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजी सूचना ये है कि सीईओ राघवेश अस्थाना को यहां से जाना पड़ा है. उनके साथ वीएन झा एसोसिएट एडिटर, आउटपुट हेड मधुकांत श्रोतिया और प्रोग्रामिंग हेड श्रीनिवास भी कार्यमुक्त हुए हैं. सूत्रों का कहना है कि प्रबंधन ने चैनल के पटरी पर न आने के कारण सीईओ व अन्य वरिष्ठों पर दबाव बनाया जिसके कारण इन लोगों को इस्तीफा देना पड़ा.

: अपडेट : जीएनएन न्यूज चैनल में उठापटक का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजी सूचना ये है कि सीईओ राघवेश अस्थाना को यहां से जाना पड़ा है. उनके साथ वीएन झा एसोसिएट एडिटर, आउटपुट हेड मधुकांत श्रोतिया और प्रोग्रामिंग हेड श्रीनिवास भी कार्यमुक्त हुए हैं. सूत्रों का कहना है कि प्रबंधन ने चैनल के पटरी पर न आने के कारण सीईओ व अन्य वरिष्ठों पर दबाव बनाया जिसके कारण इन लोगों को इस्तीफा देना पड़ा.

दूसरी तरफ इस्तीफा दे चुके लोगों का कहना है कि वे प्रबंधन की नीतियों से नाराज होकर और ढेर सारे कर्मियों को सेलरी न मिलने के विरोध में चैनल छोड़ दिया. बताया जा रहा है कि आज पूरे दिन जीएनएन न्यूज चैनल के आफिस में सरगर्मी बनी रही. जिन्हें सेलरी नहीं मिली है, वे परेशान रहे. कई लोग छंटनी की आशंका से त्रस्त थे. प्रबंधन ने जरूरत से ज्यादा लोगों को भर्ती कर लिए जाने के कारण राघवेश अस्थाना पर दबाव बना रखा था. आखिरकार बीच का कोई रास्ता नहीं निकल सका और प्रबंधन का इशारा होने के बाद राघवेश अस्थाना, वीएन झा, मधुकांत श्रोतिया और श्रीनिवास को इस्तीफा दे देना पड़ा.

भड़ास4मीडिया से बातचीत में श्रीनिवास ने इस्तीफे की पुष्टि की. श्रीनिवास के मुताबिक चैनल के ढेर सारे लोगों को सेलरी नहीं दी गई, और प्रबंधन सेलरी देने के मूड में भी नहीं दिखा, इसी के विरोध में सीईओ समेत चार वरिष्ठ लोगों ने इस्तीफा दिया. अभी यह पता नहीं चल सका है कि चैनल का कामधाम अब कौन देखेगा. चार लोगों के इस्तीफा देने से जीएनएन न्यूज चैनल में सीईओ, प्रोग्रामिंग हेड, आउटपुट हेड, एसोसिएट एडिटर के चार पद एक झटके में खाली हो गए हैं. यह पहला मौका नहीं है जब जीएनएन न्यूज चैनल में उठापटक हुआ है. इससे पहले भी दो संपादकों अमिताभ भट्टाचार्या और शिव कुमार राय को इस्तीफा देना पड़ा था. तब चैनल लांच भी नहीं हुआ था.

ताजी स्थिति : चैनल की तरफ से बताया गया है कि अभी सिवाय दो लोगों के, किसी का भी इस्तीफा नहीं हुआ है. सीईओ राघवेश अस्थाना किसी वजह से आफिस से चले गए जिसके बाद अफवाह उड़ गई कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है. ऐसी कोई बात नहीं है. प्रबंधन राघवेश अस्थाना से संपर्क में है और यथाशीघ्र सारी स्थितियों का हल निकाल लिया जाएगा. चैनल से जिन जिन लोगों के जाने की बात कही जा रही है, उनमें से दो को छोड़कर बाकी किसी का इस्तीफा एचआर के पास नहीं पहुंचा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...