Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

जीएनएन न्यूज से तीन और के इस्तीफा देने की चर्चा

: अपडेट : जीएनएन न्यूज के सीईओ राघवेश अस्थाना और उनके करीबी तीन वरिष्ठों के इस्तीफे के बाद कई अन्य पत्रकारों के भी इस्तीफे की चर्चा है. अभी-अभी मिली अपुष्ट सूचना के अनुसार अभिजीत सिन्हा (एसोसिएट प्रोड्यूसर इनपुट), नितिन श्रीवास्तव (इनपुट हेड) और कुमार संभव (प्रोड्यूसर इनपुट) ने भी इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि पांच अन्य लोग भी हैं जिन्होंने इस्तीफा दिया है पर इनके नाम व पद का पता नहीं चल सका है.

: अपडेट : जीएनएन न्यूज के सीईओ राघवेश अस्थाना और उनके करीबी तीन वरिष्ठों के इस्तीफे के बाद कई अन्य पत्रकारों के भी इस्तीफे की चर्चा है. अभी-अभी मिली अपुष्ट सूचना के अनुसार अभिजीत सिन्हा (एसोसिएट प्रोड्यूसर इनपुट), नितिन श्रीवास्तव (इनपुट हेड) और कुमार संभव (प्रोड्यूसर इनपुट) ने भी इस्तीफा दे दिया है. बताया जा रहा है कि पांच अन्य लोग भी हैं जिन्होंने इस्तीफा दिया है पर इनके नाम व पद का पता नहीं चल सका है.

सूत्रों के मुताबिक वे लोग जो राघवेश अस्थाना के बेहद करीबी थे, उनके जाने के बाद इस्तीफा दे रहे हैं. इस्तीफा देने वाले एक पत्रकार ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सेलरी संकट और छंटनी के दबाव से आजिज आकर सीईओ पद से राघवेश अस्थाना ने इस्तीफा दिया है और उनके समर्थन में करीब दर्जन भर लोगों ने संस्थान को बाय बाय बोला है. राघवेश अस्थाना के साथ एसोसिएट एडिटर वीएन झा, आउटपुट हेड मधुकांत श्रोतिया और प्रोग्रामिंग हेड श्रीनिवास ने इस्तीफा दिया. अब तीन और लोगों अभिजीत सिन्हा, नितिन श्रीवास्तव और कुमार संभव के इस्तीफे की खबर आई है. इस तरह इस्तीफा देने वालों की संख्या सात हो चुकी है.

राघवेश खेमे के लोगों का कहना है कि पांच अन्य लोगों ने भी इस्तीफा दिया है पर उनके नाम पता नहीं चले हैं. उधर, चैनल के ही कुछ लोगों का नाम न छापने की शर्त पर कहना है कि राघवेश अस्थाना जीएनएन न्यूज को सही दिशा में नहीं ले जा सके और ओवरस्टाफिंग करके प्रबंधन के निर्देशों का उल्लंघन किया. इसका खामियाजा उन्हें खुद भुगतना पड़ा है. साथ ही, चैनल में आंतरिक राजनीति चरम पर हो जाने और चैनल के दिशाहीन व अराजक हो जाने के कारण प्रबंधन को राघवेश के खिलाफ कार्रवाई को मजबूर होना पड़ा.

ताजी स्थिति : चैनल की तरफ से बताया गया है कि अभी सिवाय दो लोगों के, किसी का भी इस्तीफा नहीं हुआ है. सीईओ राघवेश अस्थाना किसी वजह से आफिस से चले गए जिसके बाद अफवाह उड़ गई कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है. ऐसी कोई बात नहीं है. प्रबंधन राघवेश अस्थाना से संपर्क में है और यथाशीघ्र सारी स्थितियों का हल निकाल लिया जाएगा. चैनल से जिन जिन लोगों के जाने की बात कही जा रही है, उनमें से दो को छोड़कर बाकी किसी का इस्तीफा एचआर के पास नहीं पहुंचा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. amarnath

    July 26, 2011 at 7:29 am

    ताजी स्थिति hi sahe hai ..

  2. jasvinder singh sabharwal

    July 27, 2011 at 4:43 pm

    Everything is OK……………I m regular seen the news on GNN channel.

    This channel is very good. I m hundred percent sure…………….top 3 news channel within 1 years.

  3. rajivkumar

    July 28, 2011 at 10:08 am

    logo ko bebkuph banane ka kam asthana ji ne kiya.unke jate hi salari mil gyi.or ab log man laga kar kam kar rahe hai.wo din bhi dur nahi jab channel accha karega.

  4. ravi kumar

    July 28, 2011 at 10:27 am

    बर्बाद गुलिस्तां करने को सिर्फ एक ही उल्लू काफी है,हर शाख पे उल्लू बैठा है अंजाम-ए-गुलिस्तां क्या होगा।पिछले दिनों वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय उदयन शर्मा पर एक सेमिनार में सूचना प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी पत्रकारों को बड़ी नसीहतें दे रही थी।जीएनएन और पी7 न्यूज जैसे तमाम चैनलों की इस हालत पर वो खामोश क्यों हैं।जनता को लूट-लूटकर अपना कारोबार चमकाने वाले चिटफंडियों को चैनल खोलने का लाइसेंस किसने दिया।अंबिका सोनी बताएं कि उन्हें इन पत्रकारों की हालत पर तरस क्यों आता।होना तो ये चाहिए कि सूचना प्रसारण मंत्रालय या तो इन चैनलों का लाइसेंस फौरन कैंसल करे या फिर जिन पत्रकारों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है उन्हें नौकरी पर फिर से बहाल किया जाए।आखिर इन चिटफंडियों की ये गुंडागर्दी कब तक चलेगी..?

  5. himanshu

    July 29, 2011 at 4:02 am

    channel me recruitment CEO nahi balki HR aur management karta hai aur waise bhi 200 log 2 channel (GNN News & GNN Bhakti) ke liye jyaada nahi hota..Raghwesh Asthana ji ne to 1 mahine se kam me strategically channel ko on-air bhi kar diya. aur himanshu priyedarshi ko GNN me laane ka matlab saaf hai ki ye channel frauds ki company hai aur unhe Himanshu jaisa koi scamster hi chahiye warna jis aadmi ko sahara me lakhon ke gaban karne ki wajah se maar maar kar nikaal diya tha use is channel me kyon laate…

  6. anonymous

    October 12, 2011 at 3:28 pm

    hahahahaha….. ye channel top 3 to kiya, worst 3 main v nhi gina jayega. Yeh ek fraud company hain, jaha salary lene k liye v bhikh mango ki tarah katar main to lagna hi padta hain, upar se thikana hi nhi hota ki slary kab milegi.
    aap ne ap ko khub tees mar khan samajne wale log jo higher post main niyukt hain, unka to koi jawab hi nhi… sare channel jab live katte hain, GNN ke journalist mahasay log khane pine main hi buzy rahte hain. live karane k liya OB van tak nhi, ANi k bharose channel chala rahe hain sardar ji….. Aur Amitabh ji ka to kiya kahna, Big B ban k rekha ji ki yado main jo khoye rehte hain…… is channel ka burai ka list never ending hain, isiliye bas aaj k liye itna hi….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...