अमर उजाला में जूनियर सब एडिटरों को सब एडिटर बनाए जाने की कवायद चल रही है. इसके लिए उजाला के यूनिटों में काफी समय से कार्यरत जूनियर सब एडिटरों का टेस्ट नोएडा कारपोरेट ऑफिस में ली जा रही है. टेस्ट में आए रिजल्ट के आधार पर ही जूनियर सब एडिटरों को सब एडिटर के रूप में प्रोन्नत किया जाएगा. सूत्रों का कहना है कि प्रबंधन छोटी-छोटी टुकडि़यों में परीक्षा ले रहा है.
पिछले कई दिनों से जूनियर सब लेबल के लोगों को स्थानीय संपादकों के रिपोर्ट के आधार पर बुलाया जा रहा है. सभी लोगों का टेस्ट एक साथ इसलिए आयोजित नहीं की जा रही है कि सबके छुट्टी पर होने के चलते अखबार का काम न प्रभावित होने लगे, लिहाजा एक-एक यूनिट से तीन से पांच जूनियर सब को कारपोरेट ऑफिस नोएडा बुलाकर उनक टेस्ट लिया जा रहा है. सूत्रों का कहना है कि इस टेस्ट में करेंट जानकारियों के साथ शाब्दिक त्रुटियां, कॉपी एडिट करने की क्षमता की जांच की जा रही है.
अब तक बनारस समेत कई यूनिटों के जूनियर सब का टेस्ट लिया जा चुका है. इस टेस्ट के आधार पर ही जूनियर सब एडिटरों को सब एडिटर के रूप में प्रमोट किया जाएगा. सूत्रों का कहना है कि जो लोग इस टेस्ट में पास नहीं हो पाएंगे उन्हें फिर अगले टर्म का इंतजार करना पड़ेगा. बताया जा रहा है कि यह टेस्ट अगले कई दिनों तक लगातार जारी रहेगा.











