उदय चंद्र सिंह के बारे में खबर है कि वे फिर से बेघर हो गए हैं. खबर है कि सीवीबी ने प्रिंट मीडिया के लिए न्यूज एजेंसी खोलने के भावी प्रोजेक्ट को लाने से पहले ही बंद करने का फैसला कर लिया है. इसी प्रोजेक्ट के लिए सीवीबी प्रबंधन उदय चंद्र को अपने साथ जोड़ रखा था. अब इस प्रोजेक्ट के ठण्डे बस्ते में चले जाने के बाद उदय भी अलग हो गए हैं.
सूत्रों ने बताया कि वैसे उदय चंद्र सिंह सीवीबी से टेक्निकली नहीं जुड़े थे, न ही उनकी ज्वाइनिंग थी. प्रबंधन अजीत साही के नेतृत्व में लांच होने वाले प्रिंट मीडिया न्यूज एजेंसी के लिए उदय चंद्र सिंह को अपने साथ जोड़ा था. परन्तु प्रबंधन ने फाइनेंस की दिक्कत बताते हुए इस प्रोजेक्ट को ड्राप करने का फैसला किया है. बताया जा रहा है कि फाइनेंसर सचिन अग्रवाल एवं सुनील अग्रवाल नोएडा में बैठकर कई दिनों तक इस प्रोजेक्ट की समीक्षा के बाद इसे बंद करने का निर्णय लिया.
हालांकि इस संदर्भ में बात करने पर उदय चंद्र सिंह ने कहा कि मैं अब भी सीवीबी के साथ जुड़ा हुआ हूं. मेरा अलग होने या छोड़ने का खबर भ्रामक और गलत है. तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. गौरतलब है कि उदय चंद्र सिंह सहारा, एनडीटीवी, लाइव इंडिया, हमार टीवी, इंडिया न्यूज को वरिष्ठ पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं परन्तु उन्हें सभी जगहों से विषम परिस्थितियों में इस्तीफा देना पड़ा.












pank
July 28, 2011 at 4:08 pm
सीवीबी की हालत पतली होती जा रही है। चिटफंड कंपनी एसई इनवेस्टमेंट ने अपने घपले और घोटालों को छिपाने के लिए सीवीबी की आंड़ ली। उसने यशवंत राव देशमुख को आगे किया और सीवीबी न्यूज एजेंसी खोल दी। अब तो हिन्दी सर्विस भी बद होने वाली है। यशवंत देशमुख तो चेहरा है अंदर से सुनील अग्रवाल चाल चल रहा है। नौकरी जाने वाली है सैंकड़ों पत्रकारों की।