: अपडेट : जीएनएन न्यूज में अब भी सब कुछ स्थिर नहीं हुआ है. खबर है कि प्रोडक्शन हेड के पद पर कार्यरत धीरज त्रिखा ने इस्तीफा दे दिया है. वे शिव कुमार राय के समय में पी7 के पीसीआर हेड के पद से इस्तीफा देकर जीएनएन न्यूज से जुड़े थे. धीरज ने अपना इस्तीफा प्रबंधन को सौंप दिया है. खबर है कि जीएनएन का क्राइम शो देखने वाले राघवेंद्र मुगदल भी संस्थान में दो दिनों से नहीं आ रहे हैं.
धीरज पी7 से पहले जी स्पोर्टस से कई सालों तक जुड़े रहे. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करेंगे इसकी जानकारी नहीं हो पाई है. दूसरी तरफ सूत्रों ने बताया कि राघवेश अस्थाना एंड कंपनी के जाने के बाद तीन दिनों तक जीएनएन का क्राइम शो नहीं चला. इस शो में एंकरिंग करने वाले राघवेंद्र मुगदल भी तीन-चार दिनों से ऑफिस नहीं आ रहे हैं. कल इस शो की एंकरिंग धीरज कुमार ने की. इस संबंध में जब राघवेंद्र मुगदल से वास्तविकता जानने के लिए फोन किया गया तो उन्हों ने कहा कि एक स्कूटर सवार ने मुझे धक्का मार दिया था, जिसकी वह से मुझे चोटें आई हैं. गिर जाने के चलते आंख के ऊपर भी चोट लगी है. आंखों में सूजन है. जिसकी वजह से मैं आफिस नहीं जा पा रहा था. इस्तीफा देने जैसी कोई बात नहीं हैं. मैं अब भी संस्थान से जुड़ा हुआ हूं. फिर आप उसी तेवर के साथ इस शो को देखेंगे.












sanjeev kumar
August 1, 2011 at 4:25 pm
raghwendra mugdal nahe hai bhai…raghwendra mudgal x crime anchor z news.ur main unka partner hun,tata,