हिंदुस्तान, मैनपुरी प्रशांत मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर रिपोर्टर थे. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करने जा रहे हैं, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. इसके पहले यहां से क्राइम रिपोर्टर अशोक वाजपेयी और विज्ञापन प्रतिनिधि कौशल यादव भी इस्तीफा दे चुके हैं. बताया जा रहा है कि ये सभी लोग ब्यूरोचीफ हृदयेश कुमार की कार्यशैली से नाराज होकर इस्तीफा दिया है.
अमर उजाला, गोरखपुर से सूचना है कि स्ट्रिंगर शोभित पांडेय को प्रमोट कर दिया गया है. शोभित को प्रबंधन ने जूनियर सब एडिटर बना दिया है. वे उजाला के साथ काफी समय से जुड़े हुए थे.











