Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

प्रेस परिषद ने पत्रकार को फर्जी फंसाने के मामले में यूपी के मुख्‍य एवं गृह सचिव को तलब किया

वरिष्‍ठ पत्रकार डॉ. महर उद्दीन को फर्जी मामले में फंसा कर जेल भेजने पर भारतीय प्रेस परिशद ने उत्‍तर प्रदेश के मुख्य सचिव, गृह सचिव और मुजफ्फरनगर के एसपी को 19  अगस्त 2011 को नई दिल्ली तलब किया है। उल्लेखनीय है कि कांधला के गांव दिसाला की एक युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। इस सिलसिले में कांधला पुलिस ने प्रेमी युवक के माता-पिता और भाइयों को पकड़ कर जेल भिजवा दिया था।

वरिष्‍ठ पत्रकार डॉ. महर उद्दीन को फर्जी मामले में फंसा कर जेल भेजने पर भारतीय प्रेस परिशद ने उत्‍तर प्रदेश के मुख्य सचिव, गृह सचिव और मुजफ्फरनगर के एसपी को 19  अगस्त 2011 को नई दिल्ली तलब किया है। उल्लेखनीय है कि कांधला के गांव दिसाला की एक युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। इस सिलसिले में कांधला पुलिस ने प्रेमी युवक के माता-पिता और भाइयों को पकड़ कर जेल भिजवा दिया था।

प्रेमी युवक डॉ. महर उदृदीन खां के भाई का लड़का था। क्षेत्रीय राजनीतिक दबाव के चलते 5 अप्रैल 2008 को कांधला पुलिस डा. महर उद्दीन को रात में पकड़ कर ले गई और रात भर थाने में यातनाएं देने के बाद अगले दिन उन्हें जेल भेज दिया था। पुलिस ने उन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने प्रमी युगल को अपने घर में शरण दी थी। इस आरोप के समर्थन में पुलिस ने दो लोगों के मनगढंत बयान भी लिख लिए थे। डॉ. महर उद्दीन को पूरे एक महीने बाद जमानत मिली थी।

पत्रकार जगत को जब उन के जेल जाने का पता चला तो अखबारों में इस का जम कर विरोध किया गया। डीयूजे ने उत्‍तर प्रदेश निवास पर प्रदर्शन किया तथा कई सांसदों ने राज्य सभा में यह मामला उठाया था। इस पर भारतीय प्रेस परिषद ने स्वतः संज्ञान ले कर इस बारे में उत्‍तर प्रदेश सरकार से जवाब तलब किया था। पिछली सुनवाई पर दोनों गवाहों ने प्रेस परिषद को शपथ पत्र दे कर बताया था कि पुलिस ने कभी उनका कोई बयान नहीं लिया और न ही उन्होंने उस प्रेमी युगल को कभी कहीं देखा था। इस शपथ पत्र के बाद अधिकारियों के होश उड़े हुए हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Tarkeshwar Mishra

    August 3, 2011 at 8:00 am

    प्रेस परिषद के साहसिक कार्य को नमन एवं हार्दिक बधाई.

  2. asif mirza pioneer

    November 6, 2011 at 12:34 am

    aksar nirbhik patrkaro ko sajis ke tahat fasa diya jata h press parisad ki karwahi se sabak milega

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...