Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

सहारा उर्दू को झटका : मार्केटिंग हेड जमशेद हसन समेत तीन पहुंचे इंकलाब

जागरण ग्रुप के अखबार इंकलाब ने सहारा उर्दू को बड़ा झटका दिया है. इंकलाब ने सहारा उर्दू के आल इंडिया मार्केटिंग हेड जमशेद हसन समेत तीन लोगों को अपने साथ जोड़ लिया है. जमशेद हसन ने सहारा उर्दू से इस्‍तीफा दे दिया है. उन्‍होंने इंकलाब में असिस्‍टेंट जनरल मैनेजर के पद पर ज्‍वाइन किया है. वे यहां पर इंकलाब के लिए राजस्‍व जुटाने की जिम्‍मेदारी निभाएंगे. जमशेद हसन पिछले पांच सालों से सहारा उर्दू से जुड़े हुए थे.

जागरण ग्रुप के अखबार इंकलाब ने सहारा उर्दू को बड़ा झटका दिया है. इंकलाब ने सहारा उर्दू के आल इंडिया मार्केटिंग हेड जमशेद हसन समेत तीन लोगों को अपने साथ जोड़ लिया है. जमशेद हसन ने सहारा उर्दू से इस्‍तीफा दे दिया है. उन्‍होंने इंकलाब में असिस्‍टेंट जनरल मैनेजर के पद पर ज्‍वाइन किया है. वे यहां पर इंकलाब के लिए राजस्‍व जुटाने की जिम्‍मेदारी निभाएंगे. जमशेद हसन पिछले पांच सालों से सहारा उर्दू से जुड़े हुए थे.

दिल्‍ली प्रेस से करियर की शुरुआत करने वाले जमशेद हसन टाइम्‍स आफ इंडिया, इस्‍कान, इंडियन एक्‍सप्रेस समेत कई ग्रुपों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उनके निर्देशन में सहारा उर्दू ने काफी तरक्‍की की थी. इनके साथ आरिफ मोहम्‍मद भी इंकलाब पहुंच गए हैं. आरिफ सहारा में असिस्‍टेंट मार्केटिंग मैनेजर थे. इंकलाब में इन्‍हें डिप्‍टी मैनेजर बनाया गया है. आरिफ भी चार सालों से सहारा उर्दू को अपनी सेवाएं दे रहे थे. इन्‍होंने कई संस्‍थानों को अपनी सेवाएं दी हैं.

सहारा उर्दू में एक्‍जीक्‍यूटिव मासूम अली ने भी यहां से इस्‍तीफा देकर इंकलाब का दामन थाम लिया है. मासूम को असिस्‍टेंट मैनेजर बनाया जा रहा है. वे भी काफी समय से सहारा उदू को अपनी सेवाएं दे रहे थे. बताया जा रहा है कि कुछ और लोग सहारा उर्दू से इस्‍तीफा देकर इंकलाब ज्‍वाइन कर सकते हैं. इन तीनों के इस्‍तीफा देने के चलते सहारा उर्दू में हड़कम्‍प है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. mini sharma

    August 5, 2011 at 5:48 am

    Abhee too urdu waloo nee hee jhatka diya hai….per dheere dheere group ke aur log bhee sahara se bahar jane mai hee apne bhalai samjhane lage hain…. kyu kee yaha log ab ghutan mahsoos karne lage hain…. naa too yaha company kee tarkee ho paa rahee hai naa hee logo kee…. jab bhee kuch badhne wala hota hai. tab tak management mai kuch change ho jata hai….. ab bechre karamchari itnee mahgai mai ghar kaa kharcha kaise chaleyenge.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...