Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

राष्‍ट्रपति की जगह डीएलए दे रहा पद़मश्री अंलकरण

अफसोस की बात है कि जिन अखबारों की खबरों के आधार पर बच्‍चे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। इसके अध्‍ययन से वह अपना सामान्‍य ज्ञान बढ़ाते हैं लेकिन अगर अखबार ही पूर्णत असत्‍य तथा अज्ञानता का परिचय दें तो भगवान ही मालिक है। जिन पद़्म पुरस्‍कारों के लिए लोगों को अपनी फाइल तैयार करनी पड़ती है। अपने लेखन और समाजसेवा का प्रमाण लेना पड़ता है।

अफसोस की बात है कि जिन अखबारों की खबरों के आधार पर बच्‍चे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। इसके अध्‍ययन से वह अपना सामान्‍य ज्ञान बढ़ाते हैं लेकिन अगर अखबार ही पूर्णत असत्‍य तथा अज्ञानता का परिचय दें तो भगवान ही मालिक है। जिन पद़्म पुरस्‍कारों के लिए लोगों को अपनी फाइल तैयार करनी पड़ती है। अपने लेखन और समाजसेवा का प्रमाण लेना पड़ता है।

पहले जिलाधिकारी इसके बाद हर प्रदेश की सरकार पद़्म पुरुस्‍कारों के लिए कुछ नाम गृह मंत्रालय भेजती है। कैबिनेट की संस्‍तुति और इसके बाद महामहिम राष्‍ट्रपति महोदय की स्‍वीकृति के बाद किसी को पद़्मश्री, पद़्म विभूषण अथवा पद़्मभूषण और भारत रत्‍न से अलंकृत किया जाता है। लेकिन अब साहित्‍यकारों विशेषकर कवियों को किसी पचडे़ में फंसने की जरूरत नहीं है। भारत सरकार की जगह यह काम आगरा से दोपहर को प्रकाशित हिंदी दैनिक डीएलए अखबार कर रहा है। वह ऐसे लोगों को भी पद़्मश्री घोषित कर रहा है जो इस दौड़ में भी नहीं हैं।

दिनांक 5 अगस्‍त के आगरा अंक में डीएलए ने पेज 5 पर सुप्रसिद्ध कवि सोम ठाकुर को पद़्मश्री सोम ठाकुर छापा है। आश्‍चर्य इस बात का है कि इस अखबार के मालिक मूल रूप से आगरा के ही रहने वाले हैं और आगरा की हर छोटी बड़ी घटनाओं व आयोजनों से परिचित हैं। अगर सोम ठाकुर को पद़्मश्री मिला होता तो क्‍या आगरा के लोग इस पर हर्ष नहीं व्‍यक्‍त करते। ऐसी खबरों से साफ हो जाता है कि अखबारों में योग्‍य पत्रकारों के स्‍थान पर चापलूसों और आज्ञाकारी ले‍किन अयोग्‍य लोगों का ही बोलबाला है।

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...