मध्य प्रदेश में जनता का धन लूटने वाले चिटफंड कंपनियों पर प्रशासन ने कार्रवाई जारी रखी है. प्रशासन ने इन कंपनियों पर कार्रवाई करते हुए उनकी सम्पत्ति को कुर्क करने का अभियान चला रखा है. पहले परिवार टुडे के कार्यालय एवं प्लांट पर सरकारी ताले चढ़े अब बीपीएन टाइम्स की सम्पत्ति पर भी प्रशासन ने सरकारी ताला लटका दिया है. इसके बाद से तमाम चिटफंडियों में हड़कम्प मचा हुआ है.
कार्रवाई के पहले चरण में प्रशासन ने 33 चिटफंड कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की थी. दूसरे चरण में इस अभियान में और तेजी लाई जा रही है. अब तक एक दर्जन से ज्यादा चिटफंड कंपनी संचालकों की सम्पत्ति कुर्क की जा चुकी है. इस बीच मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर बेंच ने 13 चिटफंड संचालकों को झटका देते हुए उनकी अग्रिम जमानत की याचिका को खारिज कर दिया है.












