कई अखबारों की धज्जियां उड़ाने वाले आईएएस अधिकारी एवं ग्वालियर के डीएम आकाश त्रिपाठी को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने सम्मानित किया हैं. अगर इस मामले में सूत्रों की मानी जाये तो डीएम ने चिटफंडियों के कई अखबार परिवार टुडे, बीपीएन टाइम्स, केएमजे न्यूज़ चैनल आदि की धज्जियां उड़ाई थीं, जिसके चलते उन्हें इस पुरस्कार से नवाजा गया हैं.
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने चिटफंड कम्पनी के खिलाफ अभियान चलाकर कई अखबारों को सील कर दिया था, जिसके कारण प्रदेश के कई अखबार सरकार से डरे हुए हैं, जिस में तेजतर्रार खबर लिख ने वाले राज एक्स्प्रेस के बिल्डिंग को भी ढहा दिया गया था.












