राकेश भाटिया ने दिव्य हिमाचल, अमृतसर से इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर एएसएम थे. उन्होंने अपनी नई पारी आज समाज, चंडीगढ़ के साथ शुरू की है. उन्हें मार्केटिंग डिपार्टमेंट में असिस्टेंट मैनेजर बनाया गया है. अपने छह साल के करियर में राकेश अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे समूहों के साथ भी हुड़े रहे हैं.
राष्ट्रीय सहारा, चंदौली से मोहम्मद आरिफ ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर रिपोर्टर थे. आरिफ ब्यूरोचीफ के आश्वासन पर पिछले सात महीनों से अखबार के लिए रिपोर्टिंग कर रहे थे. बताया जा रहा है कि वादा पूरा नहीं होने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया. आरिफ ने अपने करियर की शुरुआत भारत दूत हिंदी दैनिक के साथ की थी.











