लोकसभा के विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने दैनिक भास्कर के फोटो पत्रकार पर हुए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा करने के साथ ही गृहमंत्री पी.चिदंबरम के इस्तीफे की मांग की है। घायल पत्रकार शेखर घोष की तस्वीरों को देख सुषमा स्वराज रो पड़ीं। दिल्ली पुलिस ने भाजयुमो का प्रदर्शन कवर करते समय दैनिक भास्कर के फोटोग्राफर शेखर घोष को समय जमकर पीट दिया था।
राज्य सभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने भी केंद्र सरकार आरोप लगाया कि उसके इशारे पर लाठीचार्ज किया गया। दोनों नेताओं ने दिल्ली पुलिस पर हल्ला बोलते हुए कहा कि पुलिस केंद्र सरकार की एजेंट की तरह काम कर रही है। निहत्थे कार्यकर्ताओं की पिटाई मीडिया में नहीं आ सके, इसलिए पुलिस ने दैनिक भास्कर के पत्रकार की जमकर पिटाई कर दी। दैनिक भास्कर के घायल पत्रकार शेखर घोष की तस्वीर को देखकर भाजपा नेता सुषमा स्वराज भावुक हो गयीं। उन्होंने कहा कि इस तरह तो अपराधियों की भी दिल्ली पुलिस पिटाई नहीं करती है। इस घटना कि कड़े शब्दों में निंदा करते हुए गृहमंत्री पी. चिदंबरम के इस्तीफे की मांग की है। ( इनपुट : भास्कर)












rajeev azad
August 11, 2011 at 1:51 pm
police nahi sarkar ke dalal hain ye sab..