Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

चौथे केसीके अंतरराष्‍ट्रीय पुरस्‍कार के लिए प्रविष्ठियां आमंत्रित

जयपुर। ‘राजस्थान पत्रिका समूह’ ने चौथे कर्पूर चन्द्र कुलिश अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की हैं। पुरस्कार के लिए एक जनवरी से 31 दिसम्बर 2010 के बीच दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचारों की प्रविष्टियां मान्य होंगी। पुरस्कार विजेता को 11000 अमरीकी डॉलर की राशि, पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। अन्य श्रेष्ठ प्रविष्टियों के लिए मेरिट अवार्ड भी दिए जाएंगे।

जयपुर। ‘राजस्थान पत्रिका समूह’ ने चौथे कर्पूर चन्द्र कुलिश अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की हैं। पुरस्कार के लिए एक जनवरी से 31 दिसम्बर 2010 के बीच दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचारों की प्रविष्टियां मान्य होंगी। पुरस्कार विजेता को 11000 अमरीकी डॉलर की राशि, पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। अन्य श्रेष्ठ प्रविष्टियों के लिए मेरिट अवार्ड भी दिए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2009 के तीसरे कुलिश अवार्ड के लिए ‘समावेशी विकास’ थीम पर आमंत्रित प्रविष्टियों में से अफ्रीकी देश घाना की टीम को विजेता घोषित किया गया था। इसी वर्ष जून में नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया था।

इस बार वर्ष 2010 के अवार्ड की थीम ‘भ्रष्टाचार ‘ रखी गई है। ऎसी रिपोट्र्स/अभियानों की प्रविष्टियां अवार्ड की श्रेणी में शामिल होंगी जिसमें पत्रकारों की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रभावी रूप से निर्णायक जंग छेडी हो। कुछ चयनित प्रविष्टियों को मेरिट पुरस्कार भी दिए जाएंगे। देश-विदेश के दैनिक समाचार पत्रों से प्राप्त प्रविष्टियों में से पुरस्कार योग्य प्रविष्टियों का चयन इसके लिए गठित जूरी करेगी।

इसके साथ ही, वर्ष 2011 के लिए दिए जाने वाले पुरस्कार की थीम भी तय कर दी गई है। चेन्जमेकर्स (बदलाव के प्रणेता) थीम पर आधारित इस पुरस्कार के लिए कैलेण्डर वर्ष 2011 में प्रकाशित समाचारों की प्रविष्टियां मान्य होंगी।

वर्ष 2010 के पुरस्कार के लिए प्रविष्टियां 30 सितम्बर 2011 तक प्रेषित की जा सकती हैं। पुरस्कार और प्रविष्टियों सम्बन्घित विस्तृत जानकारी डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटपत्रिकाडॉटकॉम/केसीकेअवार्ड पर उपलब्ध हैं। यह पुरस्कार केवल टीम को दिया जाना है। इसलिए टीम मेम्बर्स के नाम एंट्री फार्म में देना जरूरी है। प्रविष्टियां पत्रिका मुख्यालय जवाहर लाल नेहरू मार्ग, केसरगढ, जयपुर के पते पर और ऑन लाइन केसीकेअवार्डडॉटएटदीरेटईपत्रिकाडॉटकॉम पर भी भिजवाई जा सकती हैं।  साभार : राजस्‍थान पत्रिका

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...