Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

भोपाल सेंट्रल प्रेस क्‍लब के अध्‍यक्ष बने गणेश साकल्‍ले, राजेश सिरोठिया महासचिव

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के पत्रकारों द्वारा संचालित सेन्ट्रल प्रेस क्लब के भोपाल में सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हुए। जिसमें दैनिक भास्कर के संस्करण डीबी स्टार के कार्यकारी संपादक गणेश साकल्ले अध्यक्ष तथा नव दुनिया के संयुक्त संपादक राजेश सिरोठिया महासचिव बने। सेन्ट्रल प्रेस क्लब की नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा सेन्ट्रल प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरूण कुमार भंडारी ने गुरूवार 11 अगस्त 2011 को सेन्ट्रल प्रेस क्लब की विशेष बैठक के दौरान की।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के पत्रकारों द्वारा संचालित सेन्ट्रल प्रेस क्लब के भोपाल में सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हुए। जिसमें दैनिक भास्कर के संस्करण डीबी स्टार के कार्यकारी संपादक गणेश साकल्ले अध्यक्ष तथा नव दुनिया के संयुक्त संपादक राजेश सिरोठिया महासचिव बने। सेन्ट्रल प्रेस क्लब की नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा सेन्ट्रल प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरूण कुमार भंडारी ने गुरूवार 11 अगस्त 2011 को सेन्ट्रल प्रेस क्लब की विशेष बैठक के दौरान की।

सेन्ट्रल प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी के समस्त पदों के लिए निवर्तमान अध्यक्ष एनके सिंह ने प्रस्ताव रखा। बैठक में उपस्थित सभी पत्रकारों ने नवगठित कार्यकारिणी का सर्वानुमति से गठन किए जाने का समर्थन किया। जिसे सदन ने सर्वसम्मति से पारित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार मदनमोहन जोशी, महेश श्रीवास्तव, मनोज माथुर, सेन्ट्रल प्रेस क्लब राष्ट्रीय अध्यक्ष अरूण कुमार भंडारी, सेन्ट्रल प्रेस क्लब भोपाल के निवर्तमान अध्यक्ष एनके सिंह, मुख्य समन्वयक विजय कुमार दास ने अपने-अपने विचार रखे।

सेन्ट्रल प्रेस क्लब के नवागत अध्यक्ष गणेश साकल्ले तथा महासचिव राजेश सिरोठिया ने भी अपने विचार रखे। सभी वक्ताओं ने मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के सेन्ट्रल प्रेस क्लब की उपयोगिता प्रेस क्लब द्वारा अभी तक किए उल्लेखनीय कार्यों, उसके महत्व और गठन पर प्रकाश डाला। सभी वक्ताओं ने एक स्वर से यह भी कहा कि देश के अन्य राज्यों की भांति सेन्ट्रल प्रेस क्लब अपनी पहचान बनाएगा। साथ ही पत्रकारिता के पवित्र पेशे के उदात्त मानदण्डों को अंगीकार करते हुए काम करेगा।

सेन्ट्रल प्रेस क्लब की नवगठित कार्यकारिणी के अध्यक्ष पद पर गणेश साकल्ले, दैनिक भास्कर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुश्री सुचांदना गुप्ता, द टाइम्स आफ इंडिया, अरविन्द शर्मा, पीटीआई, उपाध्यक्ष क्रांति चतुर्वेदी, नवभारत, मृगेन्द्र सिंह, दैनिक जागरण, सुश्री शाइनी के.एस, आउटलुक अंग्रेजी., अजय त्रिपाठी, साधना न्यूज, महासचिव राजेश सिरोठिया, नवदुनिया, संयुक्त सचिव प्रकाश भटनागर, एलएन स्टार, भारत शास्त्री, लाइव इंडिया, कन्हैया लोधी, राजएक्सप्रेस, राहुल नरोन्हा, हिन्दुस्तान टाइम्स, संजय रायजादा, सहारा समय, अंकित जैन, ईएमएस, सुश्री आरती शर्मा, सांध्यप्रकाश, कोषाध्यक्ष के पद पर के.डी. शर्मा, दैनिक नई दुनिया को सर्वसम्मति से चुना गया।

कार्यकारिणी में अरूण कुमार भण्डारी, नरेन्द्र कुमार सिंह, उमेश त्रिवेदी, विनोद पुरोहित, रमेश शर्मा, विजय कुमार दास, अमित जैन, रंजन श्रीवास्तव, अरूण पटेल, शिव अनुराग पटैरिया, हदयेश दीक्षित, अक्षत शर्मा, राकेश दीवान, आत्मदीप, शशिकांत त्रिवेदी, जगदीप सिंह बैस, गिरीश शर्मा, वीरेन्द्र सिन्हा, प्रशांत जैन, पंकज पाठक, मधुकर द्विवेदी, मनीष गौतम, शरद द्विवेदी, सोमदत्त शास्त्री, महेन्द्र गगन, नासिर हुसैन, सुश्री रूबी सरकार, संजीव श्रीवास्तव, सरमन नगेले, विनोद उपाध्यय, प्रदीप गुप्ता पल्ली को सर्वसम्मति से चुना गया है।

संरक्षक मंडल में वरिष्ठ पत्रकार मदन मोहन जोशी, महेश श्रीवास्तव, डॉ. मनोज माथुर, राजेन्द्र शर्मा, डॉ. सुरेश महरोत्रा, गिरजा शंकर, विजयदत्त श्रीधर, लज्जा शंकर हरदेनिया को रखा गया है। सेन्ट्रल प्रेस क्लब की गतिविधियों को गति देने तथा उसके सुचारू रूप से संचालन के साथ-साथ अतिथियों से समन्वय करने के लिये विजय कुमार दास को मुख्य समन्वयक बनाया गया है। शिवअनुराग पटैरिया, पंकज पाठक और वीरेन्द्र सिन्हा को समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सेन्ट्रल प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरूण कुमार भंडारी ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करने के बाद यह भी कहा कि सेन्ट्रल प्रेस क्लब की राष्ट्रीय कार्यकारिणी यथावत रहेगी। आभार व्यक्त सेन्ट्रल प्रेस क्लब के निवर्तमान उपाध्यक्ष पंकज पाठक ने किया। सेन्ट्रल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित इस विशेष बैठक में राजधानी भोपाल के अनेक पत्रकार मौजूद थे। साभार : भास्‍कर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...