आज समाज से खबर है कि भिवानी एडिशन को दिल्ली से हटाकर अंबाला यूनिट से संबद्ध कर दिया गया है. ऐसा इस एडिशन के कमजोर परफारमेंस को देखते हुए किया गया है. यह एडिशन अभी तक राहुल देव के अंडर में था, पर आज से भिवानी पेज अंबाला से बनने लगा है. दूसरी तरफ नरेंद्र वत्स को भिवानी का नया ब्यूरोचीफ बना दिया गया है.
उल्लेखनीय है कि अब तक हिसार एडिशन दिल्ली यूनिट से जुड़ा हुआ था. इस की जिम्मेदारी आज समाज के संपादक राहुल देव पर थी, परन्तु आज से यह पेज दिल्ली से हटाकर अंबाला से जोड़ दिया गया है. इसके पीछे कारण बताया जा रहा है इस एडिशन की खराब स्थिति. प्रबंधन भिवानी संस्करण की स्थिति से खुश नहीं था. जिन लक्ष्यों को लेकर इस एडिशन की लांचिंग हुई थी, उसके आसपास भी यह संस्करण नहीं पहुंच पाया था.
बताया जा रहा है कि फिलहाल इस एडिशन के पेज की तैयारी तथा प्रकाशन अंबाला यूनिट से किया जाएगा. इसके बाद इसे हिसार से जोड़ दिया जाएगा. फिलहाल हिसार यूनिट तैयार हो रहा है. इस यूनिट से आपरेशन शुरू होते ही भिवानी को अंबाला से हटाकर हिसार से जोड़ दिया जाएगा. इसके बाद यहीं से भिवानी एडिशन का पेज बनेगा तथा प्रकाशन होगा. तकनीकी रूप से भी हिसार भिवानी एडिशन के लिए सबसे मुफीद है.












ek
August 14, 2011 at 7:25 am
bhiwani edition suru se hi acha chal raha tha.8500 cerculation suru se thi,advt bhi 4 lakh rupess mahina tha.lekin group baji ke chalte bhiwani ka bearu chief badla gaya.raveen thukral akhbar ka vinas karne me laga hua hai.uske chele bhi isme samil hai.
sunil
August 26, 2011 at 1:03 pm
aaj samaj bhiwani me accha chal raha tha.kai bar to bhaskar or jagran se achi news aaj samaj me hoti thi.