Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सुभारती ग्रुप के चैनल से कर्मियों की छुट्टी, अब नवम्‍बर में होगा लांच

पिछले दो सालों से राष्‍ट्रीय टीवी चैनल लाने तैयारी कर रहे सुभारती ग्रुप का चैनल अब लटक गया है.  सुभारती ग्रुप से खबर है कि फिलहाल उन्‍होंने अपना प्रोजेक्‍ट ठण्‍डे बस्‍ते में डाल दिया है. एक दर्जन से ज्‍यादा भर्ती किए गए कर्मचारियों को भी कई दिनों पहले हटा दिया गया है. प्रबंधन का कहना है कि अब इस चैनल को नवम्‍बर में लांच किया जाएगा.

पिछले दो सालों से राष्‍ट्रीय टीवी चैनल लाने तैयारी कर रहे सुभारती ग्रुप का चैनल अब लटक गया है.  सुभारती ग्रुप से खबर है कि फिलहाल उन्‍होंने अपना प्रोजेक्‍ट ठण्‍डे बस्‍ते में डाल दिया है. एक दर्जन से ज्‍यादा भर्ती किए गए कर्मचारियों को भी कई दिनों पहले हटा दिया गया है. प्रबंधन का कहना है कि अब इस चैनल को नवम्‍बर में लांच किया जाएगा.

अक्‍सर तमाम कारणों से सुर्खियों में रहने वाला सुभारती ग्रुप चर्चा में आ गया है. पिछले दो सालों से ग्रुप ने जोरशोर से राष्‍ट्रीय टीवी चैनल लाने की घोषणा की थी. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से सुभारती ग्रुप को चैनल का लाइसेंस भी प्राप्‍त हो गया था. इसके बाद ग्रुप ने अखबारों में नौकरियों का विज्ञापन निकाला था, जिसमें आवेदकों से सौ-सौ रुपये के ड्राफ्ट भी मांगे गए थे. हालांकि इसकी गारंटी नहीं थी कि इन सौ रुपयों के बाद नौकरी मिल ही जाएगी. तमाम दूसरे जगह काम करने वाले तथा बेराजगारों ने आवेदन दिया था.

सूत्रों का कहना है कि इस आवेदन के चलते प्रबंधन ने काफी माल बटोरा था. लगभग एक-डेढ़ दर्जन लोगों की भर्तियां भी की गई. इसके बाद चैनल को जुलाई-अगस्‍त में लांच करने की तैयारी थी. परन्‍तु किसी कारण प्रबंधन ने इसकी लांचिंग टाल दी तथा इस में काम करने वालों को दूसरे जगह ठिकाना तलाशने को कह दिया. जून माह में सबको विदा कर दिया गया. कुछ लोगों ने बताया कि अब चैनल की लांचिंग कई सालों के लिए टाल दी गई है.

इस संदर्भ में जब सुभारती मीडिया ग्रुप के प्रमुख संपादक आरपी सिंह से बात की गई तो उन्‍होंने चैनल बंद होने की खबर को गलत बताते हुए कहा कि कुछ तकनीकी कारणों से चैनल की लांचिंग टल गई है. कंपनी ने लाइसेंस लिया है तो इसकी लांचिंग तो होनी ही है. उन्‍होंने बताया कि अब इस चैनल को इसी साल नवम्‍बर में लांच किए जाने की योजना है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Pankaj Kumar

    August 24, 2011 at 8:05 pm

    I do not know the intention behind the delay of the project.. But one thing is clear that they would again give an advertisement for job and milk the money for sure…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...