दिल्ली में चोर लुटेरे बेखौफ हो गए हैं. या तो इनकी पुलिस से यारी है या फिर पुलिस की कोई लाचारी है, तभी ये जहां तहां लूट और चोरी करते चल रहे हैं. मंडोली में एक पत्रकार के साथ चाकू के बल पर लूट हुई तो नरेला में पुलिस स्टेशन के बाहर खड़ी इंडिया टीवी के एक पत्रकार की वैगन आर कार का शीशा तोड़कर चोरों ने लैपटॉप, कैमरा और अन्य कीमती समान उड़ा दिया.
इंडिया टीवी के रिपोर्टर राजेश खत्री नरेला इलाके में किसी काम से गए हुए थे. वे अपनी वैगन आर कार नरेला पुलिस स्टेशन के बाहर खड़ी करके पास में स्थित एक एटीएम से पैसे निकालने गए. इतने में ही चोरों ने उनके वैगन आर कार का शीशा तोड़कर उसमें रखा लैपटॉप, कैमरा, माइक आईडी, लाइट, कुछ अन्य सामान और कागजातों पर हाथ साफ कर दिया.
जब पन्द्रह मिनट बाद राजेश वापस लौटे तो कार की हालत देखकर सन्न रह गए. कार खोलकर देखा तो सारे सामान गायब मिले. उन्होंने तत्काइ इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने कार की स्थिति देखने के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है. बताया जा रहा है कि चोरी गए सामान की कीमत लगभग एक लाख रुपये के आसपास है. सबसे बड़ा सवाल यह है कि चोर हिम्मती हैं या फिर उन्हें पुलिस की शह मिली हुई है, जो इत्मीनान से चोरी करके निकल गए.












raju
August 16, 2011 at 4:34 pm
jarur un choro ki koi khabar chali hogi